Bihar Politics: दरभंगा पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, पीएम मोदी और उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, पीएम मोदी और उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार
  • बिहार में गरमाया मामला
  • पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाले शख्स पर हुई सख्त कार्रवाई
  • पुलिस ने किया शख्स को गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स के खिलाफ दरभंगा की पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिजवी उर्फ राजा ने कांग्रेस की रैली के समय पीएम मोदी के लिए गलत शब्दों का उपयोग किया था। इस मामले पर राजनीति गर्मा गई है।

क्या है मामला?

बता दें, बिहार में चुनावों से पहले ही विपक्षी ने वोटर अधिकार यात्रा का आयोजन किा है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के कई जगहों पर रैली निकालेंगे। दरभंगा में रैली के समय ही पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन उस वक्त राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों ही स्टेज पर उपस्थित नहीं थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमित शाह ने जताई नाराजगी

अमित शाह ने इस मामले की कड़ी निंदा की है और प्रतिक्रिया दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर ट्वीट किया है कि, 'बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।'

दिग्विजय सिंह ने की कार्रवाई की मांग

इस मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बयान की जांच होनी चाहिए कि यह किसने दिया या किसका बयान है। कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति नहीं चाहेगा कि प्रधानमंत्री या उनके निजी परिवार के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोले जाएं। यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है। कार्रवाई करें।

Created On :   29 Aug 2025 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story