13 अगस्त को सोनभद्र जाएंगी प्रियंका, हत्याकांड के पीड़ितों से करेंगी मुलाकात

Congress leader Priyanka Gandhi Vadra to visit Ubha village of Sonbhadra on 13 August
13 अगस्त को सोनभद्र जाएंगी प्रियंका, हत्याकांड के पीड़ितों से करेंगी मुलाकात
13 अगस्त को सोनभद्र जाएंगी प्रियंका, हत्याकांड के पीड़ितों से करेंगी मुलाकात
हाईलाइट
  • उम्भा गांव में हुए हत्यकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगी प्रियंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 13 अगस्त को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का दौरा करेंगी। प्रियंका यहां उम्भा गांव में हुए हत्यकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगी। कांग्रेस के एक नेता ने प्रियंका के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांव का दौरा करेंगी, जहां गोंड समुदाय के दस लोग जमीन विवाद से जुड़ी हिंसा में मारे गए थे।

प्रियंका का यह दौरा पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उन्हें हिरासत में लिए जाने के करीब तीन सप्ताह के बाद होगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रियंका को चुनार किले में हिरासत में रखे जाने के एक दिन बाद जनजातीय समुदाय के सदस्य करीब 70 किलोमीटर चलकर प्रियंका गांधी से मिलने आए थे।

Created On :   11 Aug 2019 8:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story