कोरोनावायरस: बी-टाउन सितारों ने किया खुद को घर में कैद, सोशल मीडिया पर वीडियों शेयर कर दिखाया टैलेंट

CORONAVIRUS B town celebs lock down themselves in home showing their talent by posting videos on social media
कोरोनावायरस: बी-टाउन सितारों ने किया खुद को घर में कैद, सोशल मीडिया पर वीडियों शेयर कर दिखाया टैलेंट
कोरोनावायरस: बी-टाउन सितारों ने किया खुद को घर में कैद, सोशल मीडिया पर वीडियों शेयर कर दिखाया टैलेंट

डिजिटल डेस्ट, मुंबई। दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर है। जिसको लेकर देश में एहतियातन कदम उठाए जा रहे है। इस महामारी के प्रकोप और बढ़ते असर को देखते हुए लोग भी इस बीमारी को गंभीरता से ले रहे हैं। वहीं जहां एक तरफ कारोबार प्रभावित हो रहे है। तो दूसरी तरफ इसका सबसे ज्यादा असर इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री पर देखने को मिल रहा है। कोरोना के वजह से कई फिल्मों की शूटिंग टल चुकी है, साथ ही कई फिल्मों की रिलीज डेट भी पोस्टपोन कर दी गई है। जिसके वजह से बी-टाउन सितारों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। तो आइए आपको बताते है कि खुद को घर में कैद करने के बाद इन सितारों का क्या हाल है और वो घर में रहकर आखिर कर क्या रहे हैं।

वीडियों के जरिए दिया कोरोना से बचने का संदेश
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बी-टाउन की मसकली सोनम कपूर का है। हाल ही में सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह घर के अंदर नजर आ रही हैं। दरअसल, सोनम कपूर बीते दिन अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से लौटी हैं, इसलिए उन्होंने खुद को अपने दिल्ली वाले घर में कैद कर लिया है। इस वीडियों को शेयर कर सोनम ने लोगों को संदेश देना चाहा है, कि आम आदमी हो या सलेब्स इस महामारी से बचाव सबसे उपर है। बता दें कि सोनम कपूर द्वारा उठाए गए इस कदम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

घर बैठे सितारों ने दिखाया अपना टैलेंट
बॉलीवुड के बजरंगी भाई जान, सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी बखूबी जाने जाते हैं। उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में सलमान खान ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में स्केच बनाते नजर आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि स्केच को तैयार करने में सलमान खान को चंद मिनट ही लगते हैं। बता दें कि इस वीडियो को करीब 5 घंटे में 1 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में कैटरीना कैफ भी पीछे नहीं है उन्होंने भी करीब 14 घंटे पहले एक ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया। जिसमें कैटरीना गिटार बजाते हुए नजर आ रहीं है, हालांकि इस वीडियों में कोई ऑडियो नहीं है। बावजूद इसके इस वीडियों को अब तक 1,561,557 व्यूस मिल चुके हैं। बता दें कि कोरोना के खौफ के चलते ये सितारे काफी दिनों से घर पर ही हैं और इसीलिए सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रह रहे है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

 

 

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Work in progress sound coming soon in a few days hopefully can’t let down @ankurtewari #staysafe

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

देश में अब तक कोरोना का आंकड़ा
विश्व स्तर पर अब तक कोरोना वायरस के करीब 2 लाख से ज्यादा संक्रमित मामले हैं। वहीं 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक भारत में कुल 169 मामले सामने आए हैं, वहीं 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं दिन पर दिन इन आकंड़ों में इजाफा हो रहा है।  

Created On :   19 March 2020 6:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story