पूर्व वित्त मंत्री जेटली के निधन पर क्रिकेटर्स ने जताया दुख, क्रिकेट में दिया था ये योगदान

Cricketers grieve over the death of former Finance Minister Jaitley
पूर्व वित्त मंत्री जेटली के निधन पर क्रिकेटर्स ने जताया दुख, क्रिकेट में दिया था ये योगदान
पूर्व वित्त मंत्री जेटली के निधन पर क्रिकेटर्स ने जताया दुख, क्रिकेट में दिया था ये योगदान
हाईलाइट
  • दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष थे जेटली
  • पूर्व वित्त मंत्री जेटली के निधन से क्रिकेट जगत में काफी दुख
  • सहवाग
  • गौतम गंभीर और शिखर धवन सहित अन्य ने किया ट्वीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अरुण जेटली के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय होने के साथ-साथ जेटली का खेल जगत में भी उल्लेखनीय योगदान रहा। ऐसे में क्रिकेट जगत में भी काफी दुख देखा जा रहा है। भारतीय किक्रेट टीम के खिलाड़ियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। बता दें कि दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर जेटली ने काफी लंबे समय तक काम किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने जेटली के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है- ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे अरुण जेटली जी। आपके परिवार और करीबियों के प्रति मैं दिल से दुख जताता हूं। 

वहीं पूर्वी दिल्ली से सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "पिता आपको बोलना सिखाता है लेकिन पिता समान व्यक्ति आपको बात करना सिखाता है। पिता आपको चलना सिखाता है लेकिन पिता समान व्यक्ति आगे बढ़ना सिखाता है। पिता आपको नाम देता है लेकिन पिता तुल्य व्यक्ति आपको पहचान देता है। मेरा पिता तुल्य अरुण जेटली जी के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर।" 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने जेटली के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अरुण जेटली जी के निधन से काफी दुख है। सामाजिक जीवन में बड़ी सेवाएं देने के अलावा उन्होंने दिल्ली के कई क्रिकेटरों को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करवाने में भी अहम भूमिका निभाई। एक ऐसा वक्त भी था जब दिल्ली से बहुत कम खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिलता था।"

सहवाग ने आगे कहा, "लेकिन डीडीसीए में उनके नेतृत्व में मुझ समेत कई खिलाड़ियों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याओं को सुना। वह समस्याओं का हल करने वाले इंसान थे। मेरा निजी रूप से उनसे काफी अच्छा रिश्ता था। उनके परिवार को करीबियों के लिए मैं दिल से संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ओम शांति।"

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। वह एक स्कॉलर थे, क्रिकेटप्रेमी थे। हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। उन्हें अंडर-19 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटरों के नाम भी याद रहते थे। दुनिया को आपकी कमी महसूस होगी।" 

दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, श्री अरुण जेटली जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। शांति !

Created On :   24 Aug 2019 8:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story