ये क्या! दीपिका को मिले विम्बलडन से इनविटेशन कार्ड में हुई ये बड़ी गलती

Deepika Padukone Trolled After Shared A Invitation Photo From Wimbledon
ये क्या! दीपिका को मिले विम्बलडन से इनविटेशन कार्ड में हुई ये बड़ी गलती
ये क्या! दीपिका को मिले विम्बलडन से इनविटेशन कार्ड में हुई ये बड़ी गलती

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस होने के साथ एक स्पोटर्स पर्सन भी हैं। उनकी पिता की तरह ही उनकी बहन अनीषा भी एक टेनिस पर्सन हैं। इस वजह से दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा को विम्बलडन टेनिस चैम्पियनशिप देखने के लिए न्यौता मिला है। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद लोगों ने उनकी तारीफ करने के बजाय एक अलग ही मुद्दा पकड़ लिया। क्योंकि इनविटेशन कार्ड पर दीपिका का नाम  Ms Deepika Padukone लिखा था। 

बता दें अब एक्ट्रेस की शादी हो चुकी है, इसलिए उनके इनविटेशन कार्ड पर Mrs Deepika Padukone लिखा होना चाहिए था। जबकि कार्ड पर Ms Deepika Padukone लिखा था। एक यूजर ने लिखा कि किसी ने गौर किया कि कार्ड पर मिस लिखा है जबकि वह मिसेज हो चुकी हैं। इसी तरह तमाम यूजर्स ने इस तरफ दीपिका का ध्यान खींचने की कोशिश की कि कार्ड पर मिसेज की जगह मिस लिख दिया गया है। हालाकि इस मुद्दे पर दीपिका ने कोई जवाब ​नहीं दिया है। सिर्फ एक छोटी सी बात की वजह से उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही विक्रांत मैसी संग फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दीपिका एक एसिड विक्टिम का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म की कहानी एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म से कुछ सीन लीक हुए थे। उसमें वे बिल्कुल अपने किरदार में ढली हुई लग रही थी। उनके फैंस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। 

Created On :   15 July 2019 3:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story