शेहला राशिद पर देशद्रोह का केस दर्ज, सेना के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का आरोप

Dekhi: FIR filed against Shehla Rashid for spreading fake news against Indian Army
शेहला राशिद पर देशद्रोह का केस दर्ज, सेना के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का आरोप
शेहला राशिद पर देशद्रोह का केस दर्ज, सेना के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का आरोप
हाईलाइट
  • कार्यकर्ता शेहला राशिद पर सेना के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का आरोप
  • सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने की शिकायत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला राशिद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। शेहला पर सेना के खिलाफ भ्रम और फर्जी खबर फैलाने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराते हुए राशिद की गिरफ्तारी की मांग की।

दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि, तिलक मार्ग थाने में एक वकील की शिकायत के आधार पर शेहला राशिद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, आईपीसी की धारा 124-ए (राजद्रोह), 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने वाला) के तहत FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि, शेहला राशिद ने 18 अगस्त को कई ट्वीट किए थे, जिसमें सेना पर कश्मीरियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को सेना ने झूठा बताया था। सेना के बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने शेहला पर फर्जी खबरें पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार शेहला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया।

शेहला ने दावा किया था कि, सेना जम्मू-कश्मीर में लोगों के साथ जबरदस्ती कर रही है। शेहला ने लिखा था, सेना लोगों के घरों में जबरदस्ती घुसकर लड़कों को उठा रही है लेकिन सेना ने इन आरोप को नकार दिया था और कहा था आपराधिक तत्व झूठी खबरें फैला रहे हैं।

Created On :   6 Sep 2019 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story