सेल पर है इस हॉलीवुड सुपरस्टार का घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Do You Know The Superstar Jennifer And Brad Pitts Bungalow price
सेल पर है इस हॉलीवुड सुपरस्टार का घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
सेल पर है इस हॉलीवुड सुपरस्टार का घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्टर्स अक्सर सोशल कॉज के लिए अपने कपड़ों और चीजों को सेल करते रहते हैं, लेकिन हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर एनिस्टन और ब्रैड पिट का घर इस समय सेल पर है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि ऐसा क्यों? कपल ने साल 2001 में बेवेरली हिल्स में मौजूद इस बंगले को खरीदा था। उस समय इस बंगले की कीमत 93 करोड़ थी। वहीं आज के समय में इस बंगले की कीमत 343 करोड़ रुपये हो गई है। 

बता दें इस घर को 1934 में बनाया गया था। 12,000 स्क्वायर फीट में मौजूद इस आलीशान महल में 85 सालों के दौरान कई बार अपडेट्स हुए हैं। यहां चार बेडरूम और 12 बाथरूम हैं। इसके अलावा डायनिंग रूम है और लगभग 20 लोगों के रहने की व्यवस्था है। इसके अलावा एक बार रूम और बड़ा सा बैकयार्ड भी मौजूद है। इसके अलावा एक प्राइवेट एक्सरसाइज़ रूम और एक पूल भी मौजूद है।

बता दें जेनिफर और ब्रैड ने साल 2000 में शादी रचाई थी। शादी के पांच साल बाद ही दोनों ने डिवोर्स ले लिया और दोनों के रास्ते अलग हो गए। ब्रैड ने इसके बाद एंजेलिना जोली से शादी की थी। अब ये दोनों भी साथ नहीं हैं। खास बात यह है कि डिवोर्स के बाद भी जेनिफर और ब्रैड के रिश्ते अच्छे बने हुए हैं। इसके बावजूद दोनों ने दोबारा शादी के बारे में नहीं सोचा। 

ब्रैड से तलाक के बाद जेनिफर ने जस्टिन थियोरुक्स के साथ साल 2015 में शादी रचाई थी। पिछले साल ही दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर और ब्रैड की नजदीकियों के चलते ऐसा हुआ। लियोनार्डो डि कैप्रियो के साथ उनकी एक फिल्म "वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड" जल्द ही रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म को क्वेंटिन टैरेंटिनो ने डायरेक्ट किया है। वहीं जेनिफर ने भी टीवी सीरीज में काम करने के बाद ​कई फिल्मों में भी काम किया है। 

Created On :   8 Jun 2019 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story