Ducati Multistrada 1260 Enduro भारत में लॉन्च, कीमत 20.23 लाख रुपए

Ducati Multistrada 1260 Enduro launch in India, price 20.23 lakh
Ducati Multistrada 1260 Enduro भारत में लॉन्च, कीमत 20.23 लाख रुपए
Ducati Multistrada 1260 Enduro भारत में लॉन्च, कीमत 20.23 लाख रुपए
हाईलाइट
  • Multistrada 1260 Enduro में 1
  • 262cc
  • ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है
  • Red वेरिएंट 19.99 लाख और Sand वेरिएंट की कीमत 20.23 लाख रुपए है
  • इस बाइक को दो कलर ऑप्शन- दुकाती रेड और सैंड में किया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ducati India ने अपनी नई एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल Multistrada 1260 Enduro को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक कंपनी की Multistrada 1260 का ऑफ-रोड वर्जन है। इस बाइक को दो कलर ऑप्शन- Ducati Red और Sand में पेश किया गया है। नई Ducati Multistrada 1260 Enduro में नया इंजन दिया जाने के साथ ही नए फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है। बाइक को Delhi-NCR, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्ची, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद के डीलरशिप्स से बुक किया जा सकता है। 

कीमत
बात करें कीमत की तो Multistrada 1260 Enduro के Ducati Red वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए रखी गई है। वहीं, इसके Sand वेरिएंट की कीमत 20.23 लाख रुपए है।

फीचर्स
Multistrada 1260 Enduro में विंड स्कीन और 5-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जो दुकाती मल्टीमीडिया सिस्टम के साथ आती है। इस डिस्प्ले को ब्लूटूथ के जरिए बाइक राइडर अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकता है। इसके अलावा इसमें राइड बाई वायर और चार राइडिंग मोड्स Sport, Touring, Urban और Enduro दिए गए हैं। 

इस बाइक में ट्विन एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। बाइक में स्टेप्ड सीट और सिंगल साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट है। बाइक के फ्रंट में 19 इंच और रियर में 17 इंच के वील दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में ट्विन 320 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 265 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 

इंजन
Multistrada 1260 Endur में 1,262cc, ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 156 bhp का पावर और 128 Nm टॉर्क जनरेट करता है। बाइक का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में Ducati Multistrada 1260 Enduro का मुकाबला BMW R 1250 GS और Triumph Tiger 1200 XCx  जैसी मोटरसाइकल्स से होगी।

Created On :   10 July 2019 5:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story