अपनी 'शेमलेस सेल्फी' से फिर ट्रोल हुईं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख

Fatima Sana Shaikh Trolled For ‘Shameless Selfie’ on Instagram
अपनी 'शेमलेस सेल्फी' से फिर ट्रोल हुईं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख
अपनी 'शेमलेस सेल्फी' से फिर ट्रोल हुईं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। फातिमा ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिस पर उनके फॉलोवर्स ने भद्दे कमेंट करने के साथ ही इस तरह की तस्वीर को शेयर करना गलत बताया है। दरअसल, जो तस्वीर फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, उसमें वे साड़ी और ब्लाउड में नजर आ रही हैं। इसमें उनकी कमर और गर्दन का थोड़ा ऊपरी हिस्सा नजर आ रहा है। बस यही बात फॉलोवर्स को हजम नहीं हुई और उन्होंने जमकर इस पोस्ट पर भद्दी कमेंटबाजी की।

"शेमलेस सेल्फी" दिया कैप्शन

दंगल गर्ल ने इस फोटो को पोस्ट करने के साथ ही इस पर "शेमलेस सेल्फी" कैप्शन भी दिया। कहा जा रहा है कि फातिमा को पहले से ही पता था कि उनकी इस तस्वीर पर उन्हें काफी कुछ सुनने को मिल सकता है, इसलिए ही शायद उन्होंने इस तस्वीर को शेमलैस सेल्फी कैप्शन दिया था।

पहले भी हुई थी ट्रोल
फातिमा सना शेख अपनी तस्वीर पर इससे पहले भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। उनकी एक तस्वीर बीच पर किए गए फोटोशूट की थी। इस तस्वीर में वे समुद्र किनारे एक कुर्सी पर बैठे हुए बिकनी में नजर आ रही थी। इस पर लोगों ने उन्हें एक मुस्लिम लड़की होने की वजह से इस तरह की फोटो पोस्ट करने पर खरी-खरी सुनाई थी।

पिता है हिंदु
फातिमा सना शेख, नाम से ही जाहिर हो रहा है कि वे एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुकात रखती है, लेकिन आपको बता दें कि फातिमा के पिता विपिन शर्मा हिंदु है और जम्मू के रहने वाले हैं। वहीं उनकी मां राज तबस्सुम मुस्लिम हैं और श्रीनगर की रहने वाली हैं।

"दंगल" से जीता था लोगों का दिल
आमिर खान की फिल्म "दंगल" में फातिमा सना शेख ने हरियाणा की रेसलर गीता फोगाट का रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा भी था। बता दें कि वे जल्द ही आमिर खान के नए प्रोजेक्ट  "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ होगें।
 

Created On :   13 Oct 2017 12:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story