कबीर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, इस साल की इन फिल्मों को छोड़ा पी​छे

कबीर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, इस साल की इन फिल्मों को छोड़ा पी​छे

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। शाहिद कपूर और कियारा आडवानी की फिल्म कबीर सिंह इन दिनों बॉक्स आफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को आलोचनाओं का शिकार करना पड़ा है। इसके बावजूद रिलीज के एक हफ्ते बाद फिल्म की कमाई 150 करोड़ तक पहुंच गई है। साथ ही यह साल की सबसे बड़ी​ हिट फिल्म बन गई है। 

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
इस फिल्म ने पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कबीर सिंह ने गली बॉय, बदला, भारत, केसरी, टोटल धमाल, उरी, लुका छिपी, मणिकर्ण‍िका जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। ट्रेंड एनालिस्ट तरण आर्दश ने सोशल मीडिया पर सभी फिल्मों के सेकेंड फ्राइडे की अर्निंग बताई है।

150 करोड़ क्लब में होगी शामिल
तरण आदर्श ने बताया कि कबीर सिंह ने एक बैंचमार्क सेट कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फिल्म 9वें दिन 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लेगी। यह फिल्म साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। इसकी कमाई धीमे होने का नाम ही नहीं ले रही है। यह इस ​वक्त ट्रेडिंग फिल्म बनी हुई है। 

अब तक यह ​रही फिल्म कबीर सिंह की कमाई 
पिछले शुक्रवार को 20.21 करोड़, शनिवार को 22.71 करोड़, रविवार को 27.91 करोड़, सोमवार को 17.54 करोड़, मंगलवार को 16.53 करोड़, बुधवार को 15.91 करोड़, गुरुवार को 13.61 करोड़ की कमाई की थी। शुक्रवार को फिर फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की। इस तरह यह फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। 

Created On :   29 Jun 2019 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story