पूर्व CM रमन सिंह के दामाद पर FIR, 50 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप

FIR against Puneet Gupta, son of  Chhattisgarh former CM Raman singh
पूर्व CM रमन सिंह के दामाद पर FIR, 50 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप
पूर्व CM रमन सिंह के दामाद पर FIR, 50 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ गोल बाजार थाने में FIR दर्ज की गई है। डॉ पुनीत पर 50 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। यह FIR डीकेएस के अधीक्षक डॉ. केके सहारे की शिकायत पर हुई है। पुनीत पर आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज से हेराफेरी करने के आरोप लगे। पुनीत डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधीक्षक रह चुके हैं।

बता दें कि डॉ पुनीत के खिलाफ डॉ केके सहारे ने शिकायत दर्ज कराई है कि डॉ. गुप्ता ने 14 दिसंबर 2015 से 2 अक्टूबर 2018 के बीच अस्पताल में गड़बड़ी की। उन्होंने नियम के विरुद्ध डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती की। अपात्र लोगों को भी पैसे लेकर नौकरी दी। शिकायत के बाद इस मामले की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की थी। इसमें पुनीत के खिलाफ 50 करोड़ की अनियमितता की बात सामने आई है। पुनीत के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने अधीक्षक के पद पर रहते हुए अपने पद का गलत फायदा उठाया है। उनके द्वारा सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कई ऐसी मशीनें खरीदी हैं, जिसका मरीजों से सीधा कोई वास्ता नहीं है।

Created On :   16 March 2019 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story