दिल्ली के अनाज मंडी में लगी आग, 43 लोगों की मौत, दिल्ली सरकार देगी 10 लाख मुआवजा

दिल्ली के अनाज मंडी में लगी आग, 43 लोगों की मौत, दिल्ली सरकार देगी 10 लाख मुआवजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज (रविवार) सुबह एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद अब तक 50 से अधिक लोगों को वहां से निकाला जा चुका है और उन्हें लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल और लेडी हॉर्डिग हॉस्पिटल में ले जाया गया है।आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। वहीं दिल्ली सरकार ने पीड़ितों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

 

 

अब तक 50 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया है। घटना सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची। 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी त्रासदी स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। 

 

 

 

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली के अनाज मंडी में भीषण आग लगने के कईयों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

 

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि झांसी में मुझे पता चला कि मेरे संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक की अनाज मंडी में लगी आग से कई लोगों की मौत हुई है। इस घटना से मैं अत्यंत दुखी व व्यथित हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना करता हूं। 

 

 

 

Created On :   8 Dec 2019 3:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story