गुजरात में फिर बीजेपी सरकार, 99 सीटें जीती, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

Gujarat Election result 2017 live updates
गुजरात में फिर बीजेपी सरकार, 99 सीटें जीती, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
गुजरात में फिर बीजेपी सरकार, 99 सीटें जीती, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है। बीजेपी ने यहां की 182 विधानसभा सीटों में से 99 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस गठबंधन ने यहां 80 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस गठबंधन में कांग्रेस को 77, भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। अन्य उम्मीदवारों में NCP के एक प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है जबकि 2 निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते हैं। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी का वोट प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बढ़ा है। इस बार बीजेपी को 49.1% वोट हासिल हुए हैं जो कि पिछली बार से 1% ज्यादा है। वहीं कांग्रेस को 41.4% वोट हासिल हुए हैं। अन्य पार्टियों और उम्मीदवारों ने 7.7% वोट हासिल किया। इस बार NOTA में 1.8% वोट पड़े हैं।

गुजरात विधानसभा (182 सीट)

नॉर्थ गुजरात (53 सीटें)

बीजेपी : 29
कांग्रेस+ : 24
अन्य : 00

सौराष्ट्र-कच्छ (54 सीट)

बीजेपी : 23
कांग्रेस+ : 30
अन्य : 01

सेंट्रल गुजरात (40 सीट)

बीजेपी : 22
कांग्रेस+ : 16
अन्य : 02

साउथ गुजरात (35 सीट)

बीजेपी : 25
कांग्रेस+ : 10
अन्य :  00

यहां पढ़ें कौन कहां से जीता :

1. प्रांतिज : परमार गजेन्द्रसिंह उदेसिंह (बीजेपी) जीते, बारैया महेन्द्रसिंह कचरसिंह (कांग्रेस) हारे

2. अंकलेश्वर : ईश्वरसिंह ठाकोरभाइ पटेल (बीजेपी) जीते, अनिलकुमार छीतूभाई भगत (कांग्रेस) हारे

3. अकोटा : सीमाबेन अक्षयकुमार मोहीले (बीजेपी) जीती, रणजीत शरदचंद्र चवाण (कांग्रेस) हारे

4. अंजार : आहिर वासणभाई गोपालभाई (बीजेपी) जीते, वी. के . हुंबल (कांग्रेस) हारे

5. अबडासा : जाडेजा प्रद्युमनसिंह महीपत सिंह (कांग्रेस) जीते, छबीलभाई नारणभाई पटेल (बीजेपी) हारे    

6. अमरेली : परेश धनानी (कांग्रेस) जीते, बावकुभाई ऊधाड (बीजेपी) हारे    

7. अमराईवाडी : पटेल हसमुखभाइ सोमाभाई (बीजेपी) जीते, चौहाण अरविंदसिंह विश्वनाथसिंह (कांग्रेस) हारे    

8. असारवा : परमार प्रदिपभाई खनाभाई (बीजेपी) जीते, वाघेला कनुभाई आत्माराम (कांग्रेस) हारे

9. आंकलाव : अमित चावडा (कांग्रेस) जीते, हंसाकुवरबा जनकसिंह राज (बीजेपी) हारे

10. आणंद : कांतीभाई सोढापरमार (भगत) (कांग्रेस) जीते, योगेश पटेल (बीजेपी) हारे

11. ईडर : कनोडिया हितू (बीजेपी) जीते, मणिभाई जेठाभाई वाघेला (कांग्रेस) हारे

12. उंझा : डॉ. आशा पटेल (कांग्रेस) जीती, पटेल नारायणभाई लल्लूदास (बीजेपी) हारे

13. उधना : पटेल विवेक नरोत्तम भाई (बीजेपी) जीते, पटेल सतीष भाई चंपकभाई (कांग्रेस) हारे

14. ऊना : वंश पुंजाभाई भीमाभाई (कांग्रेस) जीते, हरीभाई बोघाभाई सोलंकी (बीजेपी) हारे

15. उमरगाम : पाटकर रमणलाल नानुभाई (बीजेपी) जीते, पटेल अशोकभाई मोहनभाई (कांग्रेस) हारे    

16. उमरेठ : गोंविदभाई रईजीभाई परमार (बीजेपी) जीते, कपिलाबेन गोपालसिंह चावड़ा (कांग्रेस) हारे

17. एलिसब्रिज : राकेश शाह (बीजेपी) जीते, दवे विजयकुमार रतिलाल (कांग्रेस) हारे

18. ओलपाड : पटेल मुकेशभाई झीणाभाई (बीजेपी) जीते, बाकरोला योगेन्द्रसिंह चंद्रसिंह (कांग्रेस) हारे    

19. कडी : करशनभाई पुंजाभाई सोलंकी (बीजेपी) जीते, चावडा रमेशभाई मगनभाई (कांग्रेस) हारे

20. कतारगाम : विनोदभाई अमरशीभाई मोरडिया (बीजेपी) जीते, जिग्नेश जिवाणी (कांग्रेस) हारे

21. कुतियाणा : जाडेजा काधलभाई सरमनभाई (एनसीपी) जीते, ओडेदरा लखमणभाई भीमाभाई (बीजेपी) हारे

22. कपडवंज : डाभी कालाभाई रइजीभाई (कांग्रेस) जीते, डाभी कनुभाई भूलाभाई (बीजेपी) हारे

23. कपराडा : चौघरी जीतुभाई हरजीभाई (कांग्रेस) जीते, राउत माधुभाई बापूभाई (बीजेपी) हारे

24. करजण : अक्षयकुमार ईश्वरभाई पटेल (कांग्रेस) जीते, सतीषभाई मोतीभाई पटेल (बीजेपी) हारे

25. कलोल : बलदेवजी चंदुजी ठाकोर (कांग्रेस) जीते, डॉ.अतुलभाई के. पटेल (बीजेपी) हारे

26. केशोद : देवाभाई पूंजाभाई मालम (बीजेपी) जीते, जयेशकुमार वालजीभाई लाडाणी (कांग्रेस) हारे

27. कांकरेज : कीर्तिसिंह प्रभातसिंह वाघेला (बीजेपी) जीते, जालेरा दिनेशजी धारसीजी (कांग्रेस) हारे

28. कामरेज : वीडी जालावडीया (बीजेपी) जीते, अशोक (जीरावाला) (कांग्रेस) हारे

29. कारंज : घोघारी प्रविणभाई मनजीभाई (बीजेपी) जीते, भुंभलीया भावेशभाई गोविंदभाई (कांग्रेस) हारे 

30. कालावड : मुसडीया प्रवीणभाई नरशीभाई (कांग्रेस) जीते, घैयडा मुलजीभाई डायाभाई (बीजेपी) हारे

31. कालोल : चौहाण सुमनबेन प्रवीणसिंह (बीजेपी) जीते, परमार प्रद्युमनसिंह विजयसिंह (कांग्रेस) हारे

32. कोडीनार : मोहनलाल मालाभाई वाला (कांग्रेस) जीते, वाढेर रामभाई मेपाभाई (बीजेपी) हारे

33. खेडब्रह्मा : कोटवाल अश्विनभाई लक्ष्मणभाई (कांग्रेस) जीते, रमीलाबेन बारा (बीजेपी) हारे

34. खंभात : महेशकुमार कन्हैयालाल रावल (बीजेपी) जीते, पटेल खुशमनभाई शांतिलाल (कांग्रेस) हारे

35. खंभालिया : माडम विक्रम अरजनभाई (कांग्रेस) जीते, कारूभाई नारनभाई चावड़ा    (बीजेपी) हारे

36. खेरालु : डाभी भरतसिंहजी शंकरजी (बीजेपी) जीते, देसाई मुकेशकुमार मोघजीभाई (निर्दलीय) हारे

37. गढडा : मारू प्रविणभाई टीड़ाभाई (कांग्रेस) जीते, आत्माराम मकनभाई परमार (बीजेपी) हारे

38. गणदेवी : पटेल नरेशभाई मगनभाई (बीजेपी) जीते, सुरेशभाई मगनभाई हलपति (कांग्रेस) हारे

39. गरबाडा : बारीया चंद्रीकाबेन छगनभाई (कांग्रेस) जीते, भाभोर महेन्द्रभाई रमेशभाई (बीजेपी) हारे    

40. गांधीधाम : महेश्वरी मालती किशोर (बीजेपी) जीते, किशोर गांगजीभाई पिंगोल (कांग्रेस) हारे    

41. गांधीनगर उत्‍तर : डॉ. सी. जे. चावड़ा (कांग्रेस) जीते, अशोक कुमार रणछोड़भाई पटेल (बीजेपी) हारे

42. गांधीनगर दक्षिण : ठाकोर शंभुजी चेलाजी (बीजेपी) जीते, गोविंदजी हीराजी सोलंकी (कांग्रेस) हारे

43. गारियाधार : नाकराणी केशुभाई हिरजीभाई (बीजेपी) जीते, खेनी परेशभाई मनजीभाई (कांग्रेस) हारे

44. गोंडल : जाडेजा गीताबा जयराजसिंह (बीजेपी) जीते, खाटरिया अर्जुनभाई घनश्यामभाई (कांग्रेस) हारे

45. गोधरा : सी. के. राउलजी (बीजेपी) जीते, परमार राजेन्द्रसिंह बणवंतसिंह (कांग्रेस) हारे

46. घाटलोडिया : पटेल भुपेन्द्रभाइ रजनीकांत (बीजेपी) जीते, पटेल शशीकांत (कांग्रेस) हारे    

47. चाणस्‍मा : दिलीप कुमार विराजी ठाकोर (बीजेपी) जीते, देसाई रघुभाई मेराजभाई (कांग्रेस) हारे

48. चोटीला : मकवाणा रुत्विकभाई लवजीभाई (कांग्रेस) जीते, देरवालिया ज़िनाभाई नाजाभाई (बीजेपी) हारे    

49. चोर्यासी : पटेल झंखना हितेशकुमार (बीजेपी) जीते, पटेल योगेश भगवान (कांग्रेस) हारे

50. छोटाउदयपुर : मोहनसिंह छोटुभाई राठवा (कांग्रेस) जीते, जशुभाई भीलूभाई राठवा (बीजेपी) हारे    

51. जेतपुर : रादडीया जयेशभाई विठ्ठलभाई (बीजेपी) जीते, आंबलिया रविभाई जमनादास (कांग्रेस) हारे    

52. जेतपुर : राठवा जयंतीभाई सवजीभाई (बीजेपी) जीते, राठवा सुखरामभाई हरीयाभाई (कांग्रेस) हारे

53. जूनागढ : जोशी भिखाभाइ गलाभाइ (कांग्रेस) जीते, मशरु महेन्द्रभाई लीलाधरभाई (बीजेपी) हारे

54. जंबुसर : संजयभाई जेसंगभाई सोलंकी (कांग्रेस) जीते, छत्रसिंहजी पूजाभाई मोरी (बीजेपी) हारे

55. जमालपुर-खाडिया : इमरान यूसुफभाई खेडावला (कांग्रेस) जीते, भूषण अशोक भट्ट (बीजेपी) हारे

56. जलालपोर : आर.सी. पटेल (बीजेपी) जीते, परिमल नानूभाई पटेल (कांग्रेस) हारे

57. जसदण : बावलिया कुंवरजीभाई मोहनभाई (कांग्रेस) जीते, डॉ. भरत खोडाभाई बोघरा (बीजेपी) हारे

58. जामजोधपुर : कालरिया चिरागभाई रमेशभाई (कांग्रेस) जीते, चिमनभाई धरमशीभाई सापरिया (बीजेपी) हारे

59. जामनगर उत्‍तर : जाडेजा धर्मेंद्रसिंह मेरूभा (बीजेपी) जीते, आहिर जीवणभाई कारुभाई कुंभरवडीया (कांग्रेस) हारे

60. जामनगर ग्रामीण : धारविया वल्लभभाई वेलजीभाई (कांग्रेस) जीते, पटेल राघवजीभाई हंसराजभाई (बीजेपी) हारे

61. जामनगर दक्षिण : रणछोड़भाई चनाभाई फलदू (बीजेपी) जीते, अशोक लाल (कांग्रेस) हारे

62. झगडीया : वसावा छोटूभाई अमरसिंह (बीटीपी) जीते, रवजीभाई ईश्वरभाई वसावा (बीजेपी) हारे

63. झालोद : कटारा भावेशभाई बाबूभाई (कांग्रेस) जीते, भूरिया महेशभाई सोमजीभाई (बीजेपी) हारे

64. टंकारा : कगथरा ललीतभाई (कांग्रेस) जीते, राघवजीभाई जीवराजभाई गड़ारा (बीजेपी) हारे

65. ठक्‍करबापानगर : काकडीया वल्लभभाई गोबरभाई (बीजेपी) जीते, बाबुभाई मावजीभाई मांगुकीया    (कांग्रेस) हारे

66. ठासरा : कान्तिभाई शाभईभाई परमार (कांग्रेस) जीते, रामसिंह परमार (बीजेपी)    हारे

67. डेडीयापाडा : वसावा महेशभाई छोटुभाई (बीटीपी) जीते, वसावा मोतीलाल पुनीयाभाई (बीजेपी) हारे

68. डभोई : मेहता शैलेषभाई कनैयालाल (बीजेपी) जीते, पटेल सिद्धार्थ चिमनभाई (कांग्रेस) हारे

69. डांग : गावित मंगलभाई गंगाजीभाई (कांग्रेस) जीते, पटेल विजयभाई रमेशभाई (बीजेपी) हारे

70. डीसा : पंडया शशीकांत महोबतराम (बीजेपी) जीते, गोवाभाई हमीराभाई रबारी (कांग्रेस) हारे

71. तलाजा : कनुभाई मथुरामभाई बारैया (कांग्रेस) जीते, चौहाण गौतमभाई गोपाभाई (बीजेपी)     हारे

72. तलाला : आहीर भगाभाई धानाभाई बारड (कांग्रेस) जीते, परमार गोविन्दभाई वरजांगभाई (बीजेपी) हारे

73. थराद : पटेल परबतभाई सवाभाई (बीजेपी) जीते, राजपूत डामराजी देवजीभाई (कांग्रेस) हारे

74. दरियापुर : शेख गयासुद्दीन हबीबुद्दीन (कांग्रेस) जीते, भरत बारोट (बीजेपी) हारे

75. देवगढबारिया : खाबड़ बचुभाई मगनभाई (बीजेपी) जीते, वाखला भारतसिंह प्रतापभाई (कांग्रेस) हारे

76. दसक्रोइ : पटेल पंकजभाई चीमनभाई (कांग्रेस) जीते, बाबूभाई जमनादास पटेल (बीजेपी) हारे

77. दसाडा : रमणलाल ईश्वरलाल वोरा (बीजेपी) जीते, सोलंकी नौशादजी भलजीभाई (कांग्रेस) हारे

78. दहेगाम : चौहान बलराजसिंह कल्याणसिंह (बीजेपी) जीते, राठोड कामीनीबा भूपेन्द्रसिंह (कांग्रेस) हारे    

79. दाणीलीमडा : परमार शैलेष मनहरभाई (कांग्रेस) जीते, वाघेला जीतेन्द्र उमाकांत​ (बीजेपी) हारे

80. दांता : कांतिभाई कालाभाई खराड़ी (कांग्रेस) जीते, कोदरवी मालजीभाई नारायणभाई (बीजेपी) हारे

81. दाहोद : पणदा वजेसिंगभाइ पारसिंगभाई (कांग्रेस) जीते, किशोरी कन्हैयालाल बचुभाई (बीजेपी) हारे

82. दिओदर : भुरीया शीवाभाई अमराभाई (कांग्रेस) जीते, चौहाण केशाजी शिवाजी (बीजेपी) हारे

83. धंधुका : गोहिल राजेशकुमार हरजीभाई (कांग्रेस) जीते, डाभी कालुभाई रूपाभाई (बीजेपी) हारे

84. धरमपुर : अरविंद छोटुभाई पटेल (बीजेपी) जीते, ईश्वरभाई ढेडाभाई पटेल (कांग्रेस) हारे

85. ध्रांगध्रा : परसोतम ऊकाभाई साबरीया (कांग्रेस) जीते, सोनाग्रा जेरामभाई धनजीभाई (बीजेपी) हारे

86. ध्‍वारका : पबुभा विरमभा माणेक (बीजेपी) जीते, आहिर मेरामण मारखी (कांग्रेस) हारे

87. धानेरा : पटेल नथाभाई हेगोलाभाई (कांग्रेस) जीते, देसाई मावजीभाई मगनभाई    (बीजेपी) हारे

88. धारी : जे वी काकड़िया (कांग्रेस) जीते, दिलीप संघाणी (बीजेपी) हारे

89. धोराजी : ललित वसोया (कांग्रेस) जीते, पटेल हरिभाई (बीजेपी) हारे

90. धोलका : भूपेन्द्रसिंह मनुभा चुडासमा (बीजेपी) जीते, राठोड अश्विनभाई कमसुभाई (कांग्रेस) हारे

91. नडियाद : देसाई पंकजभाई विनुभाई (बीजेपी) जीते, जीतेन्द्र सूर्यकान्तभाई पटेल (कांग्रेस) हारे

92. नरोडा : थावाली बलराम खुबचंद (बीजेपी) जीते, तिवारी ओमप्रकाश दरोगाप्रसाद (कांग्रेस) हारे

93. नवसारी : पियूषभाई दिनकरभाई देसाई (बीजेपी) जीते, भावनाबेन अनिलभाई पटेल (कांग्रेस) हारे    

94. नांदोद : वसावा प्रेमसिंहभाई देवजीभाई (कांग्रेस) जीते, तडवी शब्दशरण भाइलालभाई (बीजेपी) हारे    

95. नारणपुरा: कौशिकभाई जमनादास पटेल (बीजेपी) जीते, नीतिनभाई कांतीभाई पटेल (कांग्रेस) हारे

96. निकोल : जगदीश पंचाल    (बीजेपी) जीते, गोहिल इन्द्रविजयसिंह (कांग्रेस) हारे

97. नीझर : सुनीलभाई रतनजीभाई गामीत (कांग्रेस) जीते, कांतिलालभाई रेशमाभाई गामीत (बीजेपी) हारे

98. पेटलाद : निरंजन पटेल (कांग्रेस) जीते, चंद्रकान्त पटेल (बीजेपी) हारे

99. पाटण : कीरीटकुमार चीमनलाल पटेल (कांग्रेस) जीते, देसाई रणछोडभाई महीजीभाई (बीजेपी) हारे    

100. पादरा : ठाकोर जशपालसिंह महेन्द्रसिंह (कांग्रेस) जीते, पटेल दिनेशभाई बालुभाई (बीजेपी) हारे

101. पारडी : देसाई कनुभाई मोहनलाल (बीजेपी) जीते, भरतभाई मोहनभाई पटेल (कांग्रेस) हारे

102. पालनपुर : पटेल महेशकुमार अमृतलाल (कांग्रेस) जीते, प्रजापती लालजीभाई कानजीभाई (बीजेपी) हारे

103. पालीताणा : बारैया भीखाभाई रवजीभाई (बीजेपी) जीते, राठोड प्रवीणभाई जीणाभाई (कांग्रेस) हारे

104. पोरबंदर : बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया (बीजेपी) जीते, अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडीया (कांग्रेस) हारे

105. फतेपुरा : कटारा रमेशभाई भुराभाई (बीजेपी) जीते, मछार रघुभाई दिताभाई (कांग्रेस) हारे

106. बेचराजी : ठाकोर भरतजी सोनाजी (कांग्रेस) जीते, पटेल रजनीकान्त सोमाभाई (बीजेपी) हारे

107. बापूनगर : पटेल हिम्मतसिंह (कांग्रेस) जीते, राजपूत जगरूपसिंग (बीजेपी) हारे

108. बायड : झाला धवलसिंह नरेन्द्रसिंह (कांग्रेस) जीते, चौहाण अदेसिंह मानसिंह (बीजेपी) हारे

109. बारडोली : ईश्वरभाई (अनिल) रमणभाई परमार (बीजेपी) जीते, तरुणकुमार जगुभाई वाघेला (कांग्रेस) हारे

110. बालासिनोर : अजीतसिंह पर्वतसिंह चौहाण (कांग्रेस) जीते, चौहाण मानसिंह कोहयाभाई (बीजेपी) हारे

111. बोटाद : सौरभ पटेल (दलाल) (बीजेपी) जीते, कलथीया धीरजलाल माधवजीभाइ (कांग्रेस) हारे

112. बोरसद : परमार राजेन्द्रसिंह धीरसिंह (कांग्रेस) जीते, रमणभाई भीखाभाई सोलंकी (बीजेपी) हारे

113. भुज : आचार्य डॉ नीमाबेन भावेशभाई (बीजेपी) जीते, चाकी आदमभाई बुढाभाई (कांग्रेस) हारे

114. भरूच : पटेल दुष्यंतभाई रजनीकांत (बीजेपी) जीते, पटेल जयेशभाई अंबालाल (कांग्रेस)    हारे

115. भावनगर ग्रामीण : पुरुषोत्तमभाई ओधवजीभाई सोलंकी (बीजेपी) जीते, कांतीभाई टपूभाई चौहान (कांग्रेस) हारे

116. भावनगर पूर्व : दवे विभावरी (बीजेपी) जीते, राठोड नीताबेन बाबुभाई (कांग्रेस)    हारे

117. भावनगर पश्चिम : जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी (बीजेपी) जीते, गोहिल दिलीपसिंह अजीतसिंह (कांग्रेस) हारे

118. भिलोडा : डॉ. अनिल जोषीयारा (कांग्रेस) जीते, पी.सी.बरंडा (बीजेपी) हारे

119. मजुरा : हर्ष रमेशकुमार संघवी (बीजेपी) जीते,     कोठारी अशोक मोहनलाल (कांग्रेस) हारे

120. मणीनगर : पटेल सुरेशभाई धनजीभाई (बीजेपी) जीते, ब्रह्मभट्ट श्वेताबेन नरेन्द्रभाई (कांग्रेस) हारे

121. महुधा : इन्द्रजीतसिंह नटवरसिंह परमार (कांग्रेस) जीते, भारतसिंह रायसिंगभाई परमार (बीजेपी) हारे

122. महेमदावाद : चौहाण अर्जुनसिंह उदेसिंह (बीजेपी) जीते, गौतमभाई रावजीभाई चौहाण (कांग्रेस) हारे

123. महुवा : मकवाणा राघवभाइ चोडांभाइ (बीजेपी) जीते, डॉ. कनुभाइ वी. कलसरीया (निर्दलीय) हारे

124. महुवा : ढोडिया मोहनभाइ धनजीभाइ (बीजेपी) जीते, चौधरी डॉ. तुषारभाई अमरसिंहभाई (कांग्रेस) हारे

125. मेहसाणा : पटेल नीतिनभाई रतिलाल (बीजेपी) जीते, पटेल जीवाभाई अंबालाल    (कांग्रेस) हारे

126. मांगरोल : वाजा बाबुभाई कालाभाई (कांग्रेस) जीते, करगटीया भगवानजीभाई लाखाभाई (बीजेपी) हारे

127. मांगरोल : वसावा गणपतसिंह वेस्ताभाई (बीजेपी) जीते, वसावा नानसिंगभाई नंदरीयाभाई (कांग्रेस) हारे

128. मांजलपुर : योगेश पटेल    (बीजेपी) जीते, चिराग हंसकुमार झवेरी (कांग्रेस) हारे

129. मांडवी : जाडेजा विरेन्द्रसिंह बहादुरसिंह (बीजेपी) जीते, गोहील शक्तिसिंहजी हरिचंद्रसिंहजी (कांग्रेस) हारे

130. मांडवी : चौधरी आनंदभाई मोहनभाई (कांग्रेस) जीते, प्रवीणभाई मेरजीभाई चौधरी (बीजेपी) हारे

131. माणसा : पटेल सुरेशकुमार चतुर्दश (कांग्रेस) जीते, अमितभाई हरिसिंगभाई चौधरी (बीजेपी) हारे

132. माणावदर : चावडा जवाहरभाइ पेथलजीभाई (कांग्रेस) जीते, नीतीनकुमार वालजीभाई फडदु (बीजेपी) हारे

133. मातर : केसरीसिंह जेसंगभाई सोलंकी (बीजेपी) जीते, पटेल संजयभाई हरीभाई (कांग्रेस) हारे

134. मोडासा : ठाकोर राजेन्द्रसिंह शिवसिंह (कांग्रेस) जीते, परमार भीखुसिंहजी चतुरसिंहजी (बीजेपी) हारे

135. मोरबी : बृजेश मेरजा (कांग्रेस) जीते, अ‍मृतिया कांतीलाल शीवलाल (बीजेपी) हारे

136. मोरवा हडफ  : खांट भुपेंन्द्रसिंह वेचातभाई (निर्दलीय) जीते,  डिंडोर विक्रमसिंह रामसिंह (बीजेपी) हारे

137. राजकोट ग्रामीण : लाखाभाई सागठीया (बीजेपी) जीते, वशरामभाई आलाभाई सागठिया (कांग्रेस) हारे

138. राजकोट दक्षिण : गोविंदभाई पटेल (बीजेपी) जीते, डॉ. दिनेश चोवटीया (कांग्रेस) हारे

139. राजकोट पूर्व : अरविंद रैयाणी (बीजेपी) जीते, मितुल दोंगा (कांग्रेस) हारे

140. राजकोट पश्चिम : विजय रूपाणी (बीजेपी) जीते, इन्द्रनील राजगुरू (कांग्रेस) हारे

141. राजुला : डेर अमरीशभाई जीवाभाई (कांग्रेस) जीते, सोलंकी हीराभाई औधवजीभाई (बीजेपी) हारे

142. राधनपुर : अल्पेश खोड़ाजी ठाकोर (कांग्रेस) जीते, सोलंकी लवींगजी मुलजीजी ठाकोर (बीजेपी) हारे

143. रापर : आरेठीया संतोकबेन भचुभाई (कांग्रेस) जीते, पंकजभाई अनोपचंद महेता (बीजेपी) हारे

144. रावपुरा : राजेंद्र त्रिवेदी (बीजेपी) जीते, चन्द्रकान्त आर. श्रीवास्तव (कांग्रेस) हारे

145. लुणावाडा : राठोड रतनसिंह मगनसिंह (निर्दलीय) जीते, पटेल मनोजकुमार रायजीभाई (बीजेपी) हारे

146. लाठी : विरजीभाई ठुम्मर    (कांग्रेस) जीते, गोपालभाई (चमारडी) (बीजेपी) हारे

147. लींबडी : कोलीपटेल सोमाभाई गांडालाल (कांग्रेस) जीते, किरीटसिंह जीतुभा राणा (बीजेपी) हारे

148. लींबायत : पाटील संगीताबेन राजेन्द्रभाई (बीजेपी) जीते, डॉ. रविन्द्र सुकलाल पाटील (कांग्रेस) हारे

149. लीमखेडा : भाभोर शैलेषभाई सुमनभाई (बीजेपी) जीते, तडवी महेशभाई रतनसिंह (कांग्रेस) हारे

150. वेजलपुर : चौहाण किशोर बाबुलाल (बीजेपी) जीते, शाह मिहिरभाई सुबोधभाई (कांग्रेस) हारे

151. वटवा : प्रदीपसिंह भगवतसिंह जाडेजा (बीजेपी) जीते, पटेल बिपीनचंद्र रूग्ऩाथभाइ (कांग्रेस) हारे

152. वडगाम : जिग्नेशकुमार नटवरलाल मेवाणी (निर्दलीय) जीते, चक्रवर्ती विजयकुमार हरखाभाई (बीजेपी) हारे

153. वडोदरा शहर : मनीषा वकील (बीजेपी) जीते, अनिल परमार (कांग्रेस) हारे

154. वढवाण : धनजीभाई पटेल (बीजेपी) जीते, पटेल मोहनभाई डाहयाभाई (कांग्रेस) हारे

155. व्यारा : गामीत पुनाभाई ढेडाभाई (कांग्रेस) जीते, चौधरी अरविंदभाई रूमसीभाई    (बीजेपी) हारे

156. वराछा रोड : किशोर कानाणी (बीजेपी) जीते, गजेरा धीरूभाइ हरीभाई (कांग्रेस) हारे

157. वलसाड : भरतभाई कीकूभाई पटेल (बीजेपी) जीते, टंडेल नरेंद्रकुमार जगुभाई (कांग्रेस) हारे

158. वांकानेर : पीरझादा महमदजावीद अब्दुलमुतलीब (कांग्रेस) जीते, जीतेन्द्र कांतिलाल सोमाणी (बीजेपी) हारे

159. वागरा : अरुणसिंह अजीतसिंह राणा (बीजेपी) जीते, पटेल सुलेमानभाइ मुसाभाई (कांग्रेस) हारे

160. वाघोडिया : श्रीवास्तव मधुभाई बाबूभाई (बीजेपी) जीते, वाघेला धर्मेंद्रसिंह रनुभा (निर्दलीय) हारे

161. वाव : ठाकोर गेनीबेन नगाजी (कांग्रेस) जीते, चौधरी शंकरभाई लगधीरभाई (बीजेपी) हारे

162. वांसदा : अनंतकुमार हसमुखभाई पटेल (कांग्रेस) जीते, माहला गणपतभाई उलुकभाई (बीजेपी) हारे

163. विजापुर : पटेल नाथाभाई प्रभुदास (कांग्रेस) जीते, पटेल रमणभाई धुलाभाई (बीजेपी) हारे

164. विरमगाम : भरवाड़ लाखाभाई भीखाभाई (कांग्रेस) जीते, डॉ. तेजश्रीबेन दिलीपकुमार पटेल (बीजेपी) हारे

165. विसनगर : पटेल रुषिकेश गणेशभाई (बीजेपी) जीते, महेश पटेल (कांग्रेस) हारे

166. विसावदर : रीबड़ीया हर्षदकुमार माधवजीभाई (कांग्रेस) जीते, पटेल किरीट बालुभाई (बीजेपी) हारे

167. शेहरा : आहीर(भरवाड) जेठाभाई घेलाभाई (बीजेपी) जीते, चौहाण दुष्यंतसिंह नरवतसिंह (कांग्रेस) हारे

168. संखेडा : अभेसिंह मोतीभाई तडवी (बीजेपी) जीते, भील घीरूभाई चुनीलाल (कांग्रेस) हारे

169. संतरामपुर : डिंडोर कुबेरभाई मनसुखभाई (बीजेपी) जीते, डामोर गेंदालभाई मोतीभाई (कांग्रेस) हारे

170. सयाजीगंज : जीतेन्द्र रतीलाल सुखड़ीआ (बीजेपी) जीते, नरेंद्र रावत (कांग्रेस) हारे

171. सूरत उत्‍तर : बलर कांतिभाई हिंमतभाई (बीजेपी) जीते, काछडिया दिनेशभाई मनुभाई (कांग्रेस) हारे

172. सूरत पूर्वव: अरविंद शांतिलाल राना (बीजेपी) जीते, भरुचा नीतीनकुमार ठाकोरदास (कांग्रेस) हारे

173. सूरत पश्चिम : पूर्णेश मोदी (बीजेपी) जीते, पटेल इक़बाल दाऊद (कांग्रेस) हारे

174. साणंद : कनुभाइ करमशीभाई पटेल (बीजेपी) जीते, डाभी पुष्पाबेन जोरुभाई (कांग्रेस) हारे

175. साबरमती : अरविंदकुमार गांडाभाई पटेल  (बीजेपी) जीते, डॉ जीतूभाई पटेल (कांग्रेस) हारे

176. सावरकुंडला : प्रताप दुधात (कांग्रेस) जीते, कमलेश रसीकभाई कानाणी (बीजेपी) हारे

177. सावली : इनामदार केतनभाई महेन्द्रभाई (बीजेपी) जीते, ब्रह्मभट्ट सागर प्रकाश कोको (कांग्रेस) हारे

178. सिद्धपुर : ठाकोर चंदनजी तलाजी (कांग्रेस) जीते, जयनारायण व्यास (बीजेपी)    हारे

179. सोजीत्रा : पूनमभाई माधाभाई परमार (कांग्रेस) जीते, पटेल विपुलकुमार विनुभाई (बीजेपी) हारे

180. सोमनाथ : चूडासमा विमलभाई कानाभाई (कांग्रेस) जीते, जशाभाई भाणाभाई बारड (बीजेपी) हारे

181. हालोल : जयद्रथसिंहजी परमार (बीजेपी) जीते, उदेसिंह बारीआ (कांग्रेस) हारे

182. हिंमतनगर : राजेन्द्रसिंह रणजीतसिंह चावड़ा(बीजेपी) जीते, कमलेशकुमार जयंतिभाई पटेल (कांग्रेस) हारे


राहुल गांधी ने स्वीकारी हार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार कर ली है। राहुल ने दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देते हुए प्रदेश के लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा, राहुल ने यह कहते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया कि उन्होंने नफरत के खिलाफ गरिमा से लड़ाई लड़ी।

 
गुजरात में दो फेस में हुई थी वोटिंग

गुजरात में विधानसभा चुनावों की 182 सीटों के लिए दो फेस में वोटिंग की गई थी। पहले फेस में 89 सीटों के लिए वोटिंग 9 दिसंबर को की गई थी, जिसमें पहले फेस में 66.75% दर्ज की गई थी। जबकि दूसरे फेस में राज्य की 93 सीटों के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 67.70% वोटिंग हुई थी। गुजरात में पिछले 22 सालों से बीजेपी का ही कब्जा रहा है। 2012 के चुनावों में बीजेपी ने यहां की 182 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज कर चौथी बार सरकार बनाई थी। वहीं कांग्रेस ने पिछली बार सिर्फ 61 सीटें ही जीती थीं।
 

Created On :   18 Dec 2017 2:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story