WC 2019 : नहीं खुला अफगानिस्तान का खाता, आखिरी मैच में विंडीज ने 23 रनों से हराया

WC 2019 : नहीं खुला अफगानिस्तान का खाता, आखिरी मैच में विंडीज ने 23 रनों से हराया
हाईलाइट
  • ICC वर्ल्ड कप के 42वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 23 रनों से हरा दिया
  • अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर 288 रन बनाकर ऑलआउट हो गई
  • वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे

डिजिटल डेस्क, लंदन। ICC वर्ल्ड कप के 42वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 23 रनों से हरा दिया है। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर 288 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी शाई होप ने खेली। उन्हें उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अफगानिस्तान का वर्ल्ड कप में सफर बिना खाता खोले खत्म हुआ।

इस मैच के लिए वेस्टइंडीज ने टीम में दो बदलाव किए थे। सुनील एम्ब्रिस की जगह एविन लुइस और शेनन गेब्रियल की जगह केमार रोच को टीम में शामिल किया गया था है। वहीं अफगानिस्तान ने भी टीम में दो बदलाव किए थे। हामिद हसन और हसममुल्लाह शाहिदी के स्थान पर दौलत जादरान और सईद शिरजाद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। 

स्कोरकार्ड : वेस्टइंडीज

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
क्रिस गेल कै. इकरम बो. दौलत 7 18 1 0
इविन लेविस कै. नबी बो. राशिद 58 78 6 2
शाई होप कै. राशिद बो. नबी 77 92 6 2
शिमरॉन हेटमायर कै. (सब.) नूर बो. दौलत 39 31 3 2
निकोलस पूरन रनआउट (इकरम/शिरजाद) 58 43 6 1
जेसन होल्डर कै. दौलत बो. शिरजाद 45 34 1 4
कार्लोस ब्रैथवेट नाबाद 14 4 2 1
फैबियन एलेन नाबाद 0 0 0 0

रन : 311/6, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 13.

विकेट पतन : 21/1, 109/2, 174/3, 192/4, 297/5, 297/6.

गेंदबाजी : मुजीब उर रहमान: 10-0-52-0, दौलत जादरान: 9-1-73-2, सैयद शिरजाद: 8-0-56-1, गुलबदीन नइब: 3-0-18-0, मोहम्मद नबी: 10-0-56-1, राशिद खान: 10-0-52-1.

 

स्कोरकार्ड : अफगानिस्तान

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
गुलबदीन नइब कै. लेविस बो. रोच 5 6 1 0
रहमत शाह कै. गेल बो. ब्रैथवेट 62 78 10 0
इकरम अली खिल एलबीडब्ल्यू बो. गेल 86 93 8 0
नजीबउल्लाह जादरान रनआउट (हेटमायर/ब्रैथवेट) 31 38 1 1
असगर अफगान कै. होल्डर बो. ब्रैथवेट 40 32 4 1
समिउल्लाह शिनवारी कै. हेटमायर बो. रोच 6 9 0 0
मोहम्मद नबी कै. फैबियन बो. रोच 6 9 0 0
राशिद खान कै. होल्डर बो. ब्रैथवेट 9 16 0 1
दौलत जादरान कै. कॉटरेल बो. ब्रैथवेट 1 2 0 0
सैयद शिरजाद कै. फैबियन बो. थॉमस 25 17 2 2
मुजीब उर रहमान नाबाद 7 5 1 0

रन : 288/10, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 14.

विकेट पतन : 5/1, 138/2, 189/3, 194/4, 201/5, 227/6, 244/7, 255/8, 260/9, 288/10.

गेंदबाजी : शेल्डन कॉटरेल: 7-0-43-0, केमार रोच: 10-2-37-3, ओशाने थॉमस: 7-0-43-1, जेसन होल्डर: 8-0-46-1, फैबियन एलेन: 3-0-26-0, कार्लोस ब्रैथवेट: 9-0-63-4, क्रिस गेल: 6-0-28-1.

 

टीमें

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लेविस, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, कार्लोस ब्रैथवेट, फैबियन एलेन, शेल्डन कॉटरेल, ओशाने थॉसम, केमार रोच।

अफगानिस्तान : गुलबदीन नइब (कप्तान), रहमत शाह, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, समिउल्लाह शिनवारी, नजीबउल्लाह जादरान, इकरम अली खिल (विकेटकीपर), राशिद खान, दौलत जादरान, सैयद शिरजाद, मुजीब उर रहमान।

 

Created On :   4 July 2019 4:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story