इंदौर: अस्पताल बना तालाब, घुटनों तक भरे पानी में हो रहा इलाज, मरीज बेहाल

Indore water enters hospital after heavy rainfall
इंदौर: अस्पताल बना तालाब, घुटनों तक भरे पानी में हो रहा इलाज, मरीज बेहाल
इंदौर: अस्पताल बना तालाब, घुटनों तक भरे पानी में हो रहा इलाज, मरीज बेहाल

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मप्र में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। शहर के लगभग सभी नदी और नाले उफान पर है। लगातार बारिश के कारण आम जनता का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं इंदौर में तेज बारिश के कारण पानी महाराज यशवंतराव अस्पताल में घुस गया है। अस्पताल में घुटनों तक पानी भर गया है। जिस कारण मरीजों और डॉक्टरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 


प्रदेश में बारिश के चलते अधिकांश जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नर्मदा नदी खतरे के निशान 964 फीट को पार कर गई है। वहीं मौसम विभाग ने 18 जिलों में रेड अलर्ट और 20 जिलो में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मप्र में अबतक 25 प्रतिशत औसत से अधिक बारिश हो चुकी है।

बारिश के चलते कई जिलों का सड़क संपर्क टूट गया है। मंगलवार को इंदिरा सागर डैम के 12 गुट खुलने से आष्टा-देवास होकर भोपाल जाने वाले मार्ग से आवागमन बंद रहा। वहीं मोरटक्का पुल पर भी ट्रैफिक बंद है। इसके अलावा भोपाल खंडवा सड़क संपर्क टूट गया है। विदिशा-अशोकनगर और विदिशा रायसेन मार्ग भी बंद है। बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुई है। राज्य कृषि मंत्री सचिन यादव ने किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने की बात कही है। 


 

Created On :   13 Sep 2019 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story