क्या आपने खाई है सेब की जलेबी, आसान है रेसिपी

Jalebi Recipe Made From Apples Know How To Make It
क्या आपने खाई है सेब की जलेबी, आसान है रेसिपी
क्या आपने खाई है सेब की जलेबी, आसान है रेसिपी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। चाश्नी में डूबी हुई ​टेड़ी मेढ़ी जलेबी का नाम सुनकर आपके मुंह में पानी आ गया होगा!! मौदे की, पनीर की, मावे की, मूंग दाल की, ब्रेड की और कई चीजों की जलेबी भी आपने बहुत खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी सेब की जलेबी खाई? अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं, सेब से बनीं जलेबी की ​रेसिपी के बारे में। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 

सामग्री

  • 2 सेब ( छीले और पतले छल्लों में कटे हुए)
  • 3 कप मैदा
  • दो चम्मच चीनी
  • दो बड़ा चम्मच तेल
  • 1 कप पानी
  • एक चौथाई चम्मच नींबू का रस
  • एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/2 कटोरी कटे हुए काजू
  • गुलाब की कुछ पत्तियां

बनाने की विधि
सबसे पहले हम जलेबी बनाएंगे। इसके लिए एक चौथाई गर्म पानी में चीनी डालकर घोल लें और इसे कुछ समय के लिए अलग रख दें। अब एक बर्तन लीजिए उसमें मैदा, तेल की कुछ बूंदे और तैयार चीनी का घोल डालकर बैटर तैयार कर लें। आपका बैटर तैयार है इसे साइड रख दें। अब हम चाशनी की तैयारी करेंगे। इसके लिए आप चीनी और पानी को उबाल लें। जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच को मंदी कर दें। अब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर मिलाएं और इसे तब तक उबलने दें जब तक एक तार की चाशनी बनकर न तैयार हो जाए। जलेबियों को तलने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। सेब के टुकडों को मैदे का जो मिश्रण तैयार किया था उसमें डिप करें और तेल में डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक तले जब तक सुनहरा न हो जाए। जलेबियों के तलने के बाद इन्हें दो मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकाल लें। आपकी सेब जलेबी बनकर तैयार है। अब इसके ऊपर कटे काजू और गुलाब की पत्तियों से सजाकर इसे गर्मागर्म सर्व करें। 

Created On :   6 Dec 2019 5:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story