झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान, पांच चरणों में वोटिंग, 23 दिसंबर को रिजल्ट

Jharkhand assembly election dates announced
झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान, पांच चरणों में वोटिंग, 23 दिसंबर को रिजल्ट
झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान, पांच चरणों में वोटिंग, 23 दिसंबर को रिजल्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। विधानसभा की 81 सीटों पर 5 चरणों में वोटिंग होगी। नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य की 67 विधानसभा सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आती हैं जो संवेदनशील हैं। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुक्रवार को इसका ऐलान किया। चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड में चुनाव आचार सहिंता लागू हो गई है।

5 चरण में होंगे चुनाव:
पहला चरण (13 सीट)- 30  नवंबर
दूसरा चरण (20 सीट)- 7 दिसंबर
तीसरा चरण (17 सीट)- 12 दिसंबर
चौथा चरण (15 सीट)- 16 दिसंबर
पांचवां चरण 16 सीट- 20 दिसंबर

पोल इवेंट फेज-1 फेज-2 फेज-3 फेज-4

फेज-5

कुल सीटें: 81 13 20 17 15 16

अधिसूचना जारी करने की तिथि

6.11.2019 11.11.2019 16.11.2019 22.11.2019 26.11.2019

नामांकन भरने की अंतिम तिथि

13.11.2019 18.11.2019 25.11.2019 29.11.2019

3.12.2019

स्क्रूटनी की तारीख

14.11.2019 19.11.2019 26.11.2019 30.11.2019 04.12.2019

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

16.11.2019 21.11.2019 28.11.2019 02.12.2019 06.12.2019
चुनाव की तिथि

30.11.2019

(शनिवार)

07.12.2019

(शनिवार)

12.12.2019

(गुरुवार)

16.12.2019

(रविवार)

20.12.2019

(शुक्रवार)

 मतगणना की तिथि

23.12.2019

(सोमवार)

23.12.2019

(सोमवार)

23.12.2019

(सोमवार)

23.12.2019

(सोमवार)

23.12.2019

(सोमवार)

समापन की तिथि

29.12.2019

(रविवार)

29.12.2019

(रविवार)

29.12.2019

(रविवार)

29.12.2019

(रविवार)

29.12.2019

(रविवार)

 

राजनीतिक समीकरण
झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। वर्ष 2000 में झारखंड के अस्तित्व में आने के बाद यह चौथा विधानसभा चुनाव होगा। राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 37 सीटों पर कब्जा किया था।

वहीं उसकी सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने 5 सीटें जीती थी। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सीटें, कांग्रेस 7 सीटें और झारखंड विकास मोर्चा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 2019 के आम चुनावों में 14 में से 12 संसदीय सीटें जीती थीं। भाजपा शासित झारखंड तीसरा राज्य है जहां इस साल विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।। पिछले महीने हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में बीजेपी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करना चाहती है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए विधानसभा चुनाव में मिशन-65 प्लस का टारगेट फिक्स किया है। बीजेपी-एजेएसयू मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
 

 

 

 

Created On :   1 Nov 2019 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story