एफिल टॉवर के सामने जो और सोफी का किस, वायरल हो रही तस्वीर

Joe Jonas And Sophie Turner Kissing In Front Of Eiffel Tower
एफिल टॉवर के सामने जो और सोफी का किस, वायरल हो रही तस्वीर
एफिल टॉवर के सामने जो और सोफी का किस, वायरल हो रही तस्वीर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हालही में शादी के बंधन में बंधे जो जोनस और सोफी टर्नर एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों एफिल टॉवर के सामने आंख बंद कर, एक दूसरे को किस करने का पोज दे रहे हैं। सोफी और जो जोनस की यह रोमांटिक तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। साथ ही दोनों बहुत खुबसूरत भी लग रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on

कुछ समय पहले ​ही शादी के बंधन में बंधे जो जोनस और सोफी टर्नर अपनी फैमिली और फ्रैंड्स को शानदार पार्टी देना चाहते हैं। इस शादी का डेकोर काफी क्लासी होगा। इसके अलावा एक दिलचस्प केक भी वहां होगा।

बता दें कि शादी से पहले जो ने अपने भाइयों के साथ Billboard Music Awards में परफॉर्म किया और यह परफॉर्मेंस रीयूनियम के बाद जोनस ब्रदर्स का यहां पहला परफॉर्मेंस था। जब ये लोग इस अवॉर्ड शो में परफॉर्म कर रहे थे तो किसी को यह भनक तक नहीं लगी कि जो और सोफी इसके तुरंत बाद शादी करने जा रहे हैं। इस अवॉर्ड के तुरंत बाद दोनों ने क्रिश्चिन रीति रिवाज से लास वेगास में शादी करली। शादी से पहले कपल ने लंबा वक्त साथ गुजारा और उसके बाद साल 2017 में दोनों ने सगाई कर ली थी। 

प्रियंका और सोफी की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। प्रियंका और निक की शादी में सोफी भी शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने हरे रंग का लहंगा पहना था और वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सोफी और जॉय ने अपने रिश्ते को हमेशा सीक्रेट रखा, लेकिन अक्सर दोनो साथ नजर आते रहे। दोनो एक दूसरे के प्रति काफी सीरीयस रहे हैं। अब फैंस को दोनों की खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार है। 

Created On :   23 Jun 2019 8:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story