कंगना-ऋतिक विवाद ने एक बार फिर पकड़ी हवा, रंगोली ने ऋतिक पर साधा निशाना

Kangana Ranaut’s sister Rangoli issues warning to Hrithik Roshan over release dates
कंगना-ऋतिक विवाद ने एक बार फिर पकड़ी हवा, रंगोली ने ऋतिक पर साधा निशाना
कंगना-ऋतिक विवाद ने एक बार फिर पकड़ी हवा, रंगोली ने ऋतिक पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का विवादों से रिश्ता बहुत पुराना है। खासकर कंगना और ​ऋतिक रोशन के विवादों के किस्से तो मशहूर हैं। एक ​बार फिर इस विवाद ने हवा पकड़ी है। दरअसल, दोनों की फिल्म "मेंटल है क्या "और "सुपर 30" की रिलीजिंग डेट क्लैश होने के कारण दोनों के विवादों को हवा मिल गई है। इस मामले में ​कंगना की बहन रंगोली ने ऋतिक पर जमकर निशाना साधा। 

रंगोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पोस्ट किए और ऋतिक पर कंगना के खिलाफ निगेटिव पीआर कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ""ऐसे आदमी से क्या उम्मीद कर सकते हैं युद्ध क्षेत्र में मिलने के बजाय पीठ पर वार करना पसंद करता है। जितना तू और तेरा पीआर कंगना को गिराएगा उतना ही वो तेरी मारेगी। अब तक वो इस बारे में नहीं सोचती थी मगर अब तू देख...जादू""

इसके बाद रंगोली ने एक और ट्विट किया। रंगोली ने लिखा कि "तू अपने चिल्लर पीआर से ट्वीट करवाता रहे। वो एक इंटरव्यू देगी और तेरे चारों खाने चित।" इतना ही नहीं रंगोली ने ऋतिक को चेतावनी देते हुए कहा "बालाजी क्या कंगना रनौत का प्रोडक्शन हाउस है जो वो जब चाहे फिल्म रिलीज करे, लेकिन पप्पू तो पप्पू होता है। कॉमन सेंस है ही नहीं। अब देख बेटा, तेरा क्या हाल होगा।"

रंगोली ने एक और पोस्ट किया कि "कंगना ने एकता कपूर को 26 जुलाई को मेंटल है क्या रिलीज नहीं करने के लिए कहा लेकिन एकता बोली कि एक निर्माता के रूप में उन्हें फिल्म की रिलीज डेट तय करने का अधिकार है। फिर वो अपने बचपन के दोस्त ऋतिक रोशन से मिली थी और फिर दोनों ने मिलकर यह निर्णय लिया।"

बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म "मेंटल है क्या" की रिलीज डेट बदल चुकी है। अब यह फिल्म 21 जून के बदले, 26 जुलाई को रिलीज होगी। इसी दिन ​ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 भी रिलीज हो रही है। रिलीज डेट को लेकर मेंटल है क्या के मेकर्स ने लिखा- "मेंटल है क्या के बॉक्स ऑफिस पर 26 जुलाई को दूसरी फिल्म से क्लैश होने पर कई अटकलें तेज हैं। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव डिस्ट्रीब्यूटर्स, ट्रेड एनालिस्ट, उच्च स्तरीय रिसर्च टीम के सुझाव के बाद लिया गया।"

Created On :   9 May 2019 5:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story