कपिल देव की धोनी को संन्यास ना लेने की नसीहत, कहा- ठंडे दिमाग से करें फैसला

कपिल देव की धोनी को संन्यास ना लेने की नसीहत, कहा- ठंडे दिमाग से करें फैसला
हाईलाइट
  • कपिल ने धोनी को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए
  • भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का धोनी को लेकर बयान सामने आया है
  • विश्वकप के बाद से भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के संन्यास की खबरें आ रहीं हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्वकप के बाद से भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें आ रहीं हैं। धोनी के भविष्य को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि धोनी ने इस मुद्दे पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का धोनी को लेकर बयान सामने आया है। कपिल ने धोनी को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए।

कपिल देव ने एक इंटरव्यू में कहा कि "विश्व कप के दौरान मैं लंदन के एक होटल में था। इसी दौरान मैंने अपने एक दोस्त से धोनी का नंबर लिया। मैंने उन्हें फोन ना करके मैसेज किया। जिसमें मैंने लिखा कि धोनी आपको संन्यास नहीं लेना चाहिए। अपना दिमाग गर्म ना होने दें। यह संदेश मैं एक पूर्व क्रिकेटर के रूप में कर रहा हूं। 1984-85 में मुझे भी ईडन गार्डन टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया था। तब गुस्से में मैंने भी रिटायरमेंट के बारे में सोचा था। 

कपिल देव ने कहा कि, "मेरी धोनी से अपील है कि उन्हें अकेले में बैठ कर ठंडे दिमाग से फैसला लेना चाहिए कि उन्हें भविष्य में क्या करना है इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सचिन और सुनील गावस्कर जैसे महान क्रिकेटर खुद तय किया कि उन्हें कब संन्यास लेना है। धोनी के भविष्य का निर्णय चयनकर्ताओं द्वारा किये जाने को कपिल ने अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट से तो धोनी ने खुद ही संन्यास लिया, अगर वह चाहते तो 10 टेस्ट और भी खेल सकते थे। ऐसे में धोनी को अपने भविष्य का निर्णय खुद लेना चाहिए।

 

Created On :   19 July 2019 3:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story