कांग्रेस ने जारी की 9 प्रत्याशियों की लिस्ट, मंत्री राज्यवर्धन के खिलाफ लडेंगी कृष्णा पुनिया

Lok sabha election 2019: Congress has released a list of 9 candidates, Krishna Poonia, Rajyavardhan Singh Rathore
कांग्रेस ने जारी की 9 प्रत्याशियों की लिस्ट, मंत्री राज्यवर्धन के खिलाफ लडेंगी कृष्णा पुनिया
कांग्रेस ने जारी की 9 प्रत्याशियों की लिस्ट, मंत्री राज्यवर्धन के खिलाफ लडेंगी कृष्णा पुनिया
हाईलाइट
  • 6 नाम राजस्थान
  • 2 महाराष्ट्र और 1 नाम गुजरात से है
  • मौजूदा विधायक कृष्णा पूनिया ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था
  • मौजूदा सांसद राठौड़ ने 2004 ओलंपिक गेम्स में शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस ने देर रात अपने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी कृष्णा पुनिया को जयपुर ग्रामीण सीट से केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। मोदी कैबिनेट में खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ वर्तमान में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से सांसद हैं। 

बता दें कि राज्यवर्धन राठौड़ ने 2004 ओलंपिक में भारत के लिए शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं पूनिया ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। पूनिया चूरू के सादुलपुर से विधायक हैं। वह 2018 में सादुलपुर सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं थीं। 2013 में सादुलपुर सीट से ही हारी थीं। 

 

 

कांग्रेस की इस सूची में  राजस्थान से 6 , महाराष्ट्र से 2 और गुजरात से 1 नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने राजस्थान की राजधानी जयपुर की ग्रामीण सीट से कृष्णा पुनिया, गंगानगर से भरतराम मेघवाल, अजमेर से रिज्जू झुनझुनवाला, राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर, भिलवाड़ा से रामपाल शर्मा, झालवाड़ से प्रमोद शर्मा, महाराष्ट्र के पुणे से मोहन जोशी, रावेर से डॉक्टर उल्हास पाटिल और गुजरात के मेहसाणा से एजे पटेल को टिकट दिया है। 

Created On :   2 April 2019 4:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story