Fourth phase : 9 राज्यों की 72 सीटों पर 64 प्रतिशत हुआ मतदान, 961 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Lok Sabha Election Live Update, Voting for the fourth phase election, election live updates
Fourth phase : 9 राज्यों की 72 सीटों पर 64 प्रतिशत हुआ मतदान, 961 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
Fourth phase : 9 राज्यों की 72 सीटों पर 64 प्रतिशत हुआ मतदान, 961 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
हाईलाइट
  • 9 राज्यों की 72 सीटों पर की गई वोटिंग
  • ईवीएम में बंद हुई 961 उम्मीदवारों की किस्तम
  • लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान खत्म

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान किया गया। इन सीटों पर 961 उम्मीदवारों खड़े हुए थे, जिसके लिए 12 करोड़ 83 लाख मतदाताओं को विटिंग करनी थी। इनमें 6 करोड़ 75 लाख पुरुष, 6 करोड़ 8 लाख महिलाएं और 3,930 थर्ड जेंडर मतदाता थे। मतदान के लिए 1 लाख 40 हजार 852 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर वोटिंग की गई। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी मतदान हुआ।अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया गया है। ज्यादातर सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शाम 5 बजे तक हुआ। झारखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्यों की कुछ सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग की गई। 

भाजपा और एनडीए के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (6) और बीजद (6) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी।

 

LIVE UPDATE

05:00 PM: चौथे चरण की 72 सीटों पर कुल 64 प्रतिशत मतदान हुआ।

05:00 PM: शाम तक 50.3 प्रतिशत मतदान किया गया।

03:10 PM: चौथे चरण के लिए 72 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक कुल 49.53 फीसदी मतदान हो चुका है। जिसमें बिहार में 44.14%, जम्मू-कश्मीर 8.42%, मध्य प्रदेश 52.70%, महाराष्ट्र 37.88%, ओडिशा 46.53%, राजस्थान 51.40%, उत्तर प्रदेश 43.08%, वेस्ट बंगाल में 65.51%, झारखंड 56.37% मतदान हो चुका है।  

02:40 PM: केन्द्रीयमंत्री पीयूष गोयल ने किया मतदान 

 

02:30 PM: चुनाव आयोग को लिखे खत में टीएमसी ने लिखा, ऐसे तमाम उदाहरण हैं जब बीजेपी नेताओं के निर्देश पर केंद्रीय बलों ने इस तरह व्यवहार किया जो पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए ठीक नहीं है।

02:20 PM: टीएमसी ने चुनाव आयोग को खत लिखकर "केंद्रीय बलों की गैरकानूनी कार्रवाई और बीजेपी उम्मीदवारों द्वारा आचार संहिता उल्लंघन" की शिकायत की।

02:10 PM: दोपहर दो बजे तक 9 राज्यों में 38 फीसदी मतदान हो चुका है। वोटिंग अभी भी जारी है। बिहार में 37.71 %, जम्मू-कश्मीर 6.66%, मध्य प्रदेश में 44.22%, महाराष्ट्र 31.04 %,ओडिशा 35.79%, राजस्थान 44.58, उत्तर प्रदेश में 34.45%, वेस्ट बंगाल में 52.37%, झारखंड में 44.90 फीसदी मतदान हो चुका है। 
 

02:00 PM: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया मतदान 

 

01:40 PM: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मालाबार हिल में डाला वोट. वोटिंग के बाद उन्होंने काह कि हम सभी प्रगति और विकास के वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भले ही गठबंधन सरकार आती है, इन्हें देश की प्रगति और विकास की दिशा में काम करना चाहिए। 

01:20 PM: दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत

 

 

 

01:10 PM: बीजेपी नेता और बेगूसराय से उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो ताकतें बेगूसराय को पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हीं का फन कुचलने के लिए पार्टी ने उन्हें यहां भेजा है। बिहार में लोकसभा की 5 सीटों के लिए आज वोटिंग की जा रही। इस चरण में सबकी नजरें बेगूसराय सीट पर है, जहां पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को चुनौती दे रहे हैं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार। 

01:00 PM: फिल्म अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा में किया मतदान

12:40 PM: फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ मतदान किया

 

12:30 PM: मुंबई में मतदान की गति धीमी, 4 घंटे में सिर्फ 17 फीसदी मतदान

12:25 PM: मुंबई के गांधी नगर में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे। 

12:10 AM: बॉलीवु़ड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मुंबई में मतदान किया है। वह अपने बेटे तैमूर को गोद में लेकर मतदान करने बूथ पर पहुंची थीं। करीना के अलावा आज बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में मतदान किया है। महाराष्ट्र की 17 सीटों पर चौथे चरण की वोटिंग जारी है। इनमें मुंबई की सभी 6 सीटें भी शामिल हैं। 

12:00 AM: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हंगामे का मुद्दा बीजेपी चुनाव आयोग के सामने उठाएगी। पार्टी का एक डेलीगेशन आज दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर जाएगा और बंगाल की स्थिति पर अपनी बात रखेगा। उधर टीएमसी ने बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनाव आयोग जाने का फैसला किया है। ममता बनर्जी की पार्टी बाबुल की शिकायत आयोग से करेगी।

11:40 AM: समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत दर्ज कराने जा रहा है। सपा की ओर से कन्नौज के छिबरामऊ में कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की गई है। इस लोकसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार भी उन्होंने मोदी लहर के बीच इस सीट पर जीत हासिल की थी।

11:30 AM: केंद्रीय मंत्री और अमेठी सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी मुंबई नार्थ वेस्ट लोक सभा सीट पर मतदान किया। लोखंडवाला के पोलिंग बूथ नंबर 144 पर वोटिंग करने आईं स्मृति ने कहा कि बाबुल सुप्रियो कैबिनेट में मेरे सहयोगी हैं उनपर हुआ हमला निंदनीय है। मंत्री ने कहा कि बंगाल के लोगों में वहां की मौजूदा सरकार के प्रति हताशा है।

11:20 AM: सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत

 

 

11:00 AM: फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत ने डाला वोट

 

 

10:50 AM: फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने किया मतदान

10:40 AM: बॉलीवुड सेलिब्रिटी अजय देवगन और काजोल ने किया मतदान 

10:30 AM: फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और भाग्य श्री ने किया मतदान

10:20 AM: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के बिधूना विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 63, 34, 35, 375, 329 पर EVM मशीन खराब। ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रुका हुआ है। मतदाता नाराज दिख रहे हैं।

10:10 AM: ईवीएम में गड़बड़ी के बाद कन्नौज में छिबरामऊ क्षेत्र के बूथ संख्या 189 और 196 पर मतदान शुरू नहीं हो पाया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

10:05 AM: फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण ने किया मतदान 

 

10:00 AM: फिल्मअभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किया मतदान

09:55 AM: सुबह 9 बजे तक इन राज्यों का मतदान प्रतिशत

 

 

 

09:50 AM: फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने किया मतदान 

 

09:45 AM: तारदेव पोलिंग बूथ 31 पर NCP चीफ शरद पवार ने डाला वोट

 

09:35 AM: केंद्रीय सुरक्षो बलों आसनसोल में किया लाठीचार्ज

09:25 AM: आसनसोल में पोलिंग बूथ नंबर 199 पर टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। टीएमसी के एक पोलिंग एजेंट ने कहा, कोई भी भाजपा पोलिंग एजेंट बूथ पर मौजूद नहीं था। आसनसोल से बीजेपी सांसद के उम्मीदवार, बाबुल सुप्रियो की कार को भी मतदान केंद्र के बाहर खड़ा किया गया।

09:20 AM: सुबह 9 बजे तक का मतदान- बिहार - 10.15 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर - 0.61 प्रतिशत, मध्य प्रदेश - 8.30 प्रतिशत, महाराष्ट्र - 2.04 प्रतिशत, ओडिशा - 5.32 प्रतिशत, राजस्थान - 4.49 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश - 7.40 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल - 11.85 प्रतिशत और झारखंड - 10.94 प्रतिशत। 

09:10 AM: पश्चिम बंगाल में आसनसोल सीट से बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ की गई। 

08:56 AM: आसनसोल से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने कहा, मैं खुद केंद्रीय बलों को उस मतदान केंद्र पर ले जाऊंगा। यह बहुत अच्छा है कि पश्चिम बंगाल में लोग जागरूक हैं और वे केंद्रीय बल चाहते हैं ताकि वे अपना वोट डाल सकें। यही कारण है कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं।

08:40 AM: पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर एक पोलिंग बूथ के बाहर हंगामे के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। यहां पर बीजेपी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनपर बम से हमला कर दिया। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद इलाके में तनाव है और भारी तादाद में फोर्स की तैनाती की गई है। राज्य में निकाय चुनाव के दौरान हिंसा की कई वारदातें हुई थीं।

08:35 AM: फिल्म अभिनेत्री रेखा ने किया मतदान 

 

08:30 AM: बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने एक मतदान केंद्र पर डाला अपना वोट।

08:25 AM: मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा में पोलिंग बूथ नंबर 190 पर अपना वोट डाला।

08:11 AM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिकारपुर, छिंदवाड़ा में मतदान केंद्र संख्या 17 पर अपना वोट डाला।

08:10 AM: बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार, कन्हैया कुमार शहर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे। बेगूसराय को बदनाम कर दिया वली ताकतों को बेगूसराय में मुह की खानी पडेगी। कन्हैया बेगूसराय में भाजपा नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

08:00 AM: भाजपा के सांसद परेश रावल और उनकी पत्नी स्वरूप संपत ने मुंबई के विले पार्ले के जमना बाई स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 250-256 पर अपना वोट डाला।

07:50 AM: यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद के उम्मीदवार रवि किशन ने गोरेगांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

07:40 AM: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पेडर रोड के पोलिंग बूथ नंबर 40 41 पर अपना वोट डाला।

07:30 AM: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी सांसद कैंडिडेट, पूनम महाजन ने वर्ली के बूथ नंबर 48 पर अपना वोट डाला।

07:25 AM: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने डाला अपना वोट

07:20 AM: अनिल अंबानी ने कफ परेड में जीडी सोमानी स्कूल में वोटिंग सेंटर नंबर 216 पर अपना वोट डाला

07:15 AM: बिहार की बेगूसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने डाला वोट

07:01 AM: बिहार की बेगूसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह वोटिंग से पहले मंदिर पहुंचे हैं। यहां से सीपीआई के कन्हैया कुमार, बीजेपी के गिरिराज सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के तनवीर हसन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस संसदीय क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2014 में डॉ. भोला सिंह  बीजेपी के टिकट पर यहां से विजयी हुए थे जिनका इसी साल अक्टूबर में निधन हो गया। उनसे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के डॉ. मोनाजिर हसन सांसद थे। 2004 में भी जदयू जीती थी और राजीव रंजन सिंह सांसद बने थे।

07:00 AM: मुंबई में मतदान केन्द्र के बाहर कतार में लगे मतदाता

06:15 AM: राजस्थान में एक मतदान केन्द्र पर तैयारियां करते कर्मचारी

06:00 AM: वोटिंग समय से एक घंटे पूर्व मतदान केन्द्र पर तैयारियां 

 

 

 

 

इन सीटों पर दिग्गजों में टक्कर
चौथे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, यूपी के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सपा की डिंपल यादव, साक्षी महाराज और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, कन्हैया कुमार, गिरिराज सिंह, विवेक तन्खा, उर्मिला मातोंडकर, फग्गन सिंह कुलस्ते, नकुलनाथ, राकेश सिंह, अजय सिंह जैसे राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 

इन सीटों पर मतदान

 

कहां कितने मतदाता

 

 

Created On :   29 April 2019 2:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story