Mahindra XUV300 का ये वेरिएंट हुआ AMT से लैस, कीमत 9.99 लाख रुपए

Mahindra XUV300s W6 variant equipped with AMT, learn the price
Mahindra XUV300 का ये वेरिएंट हुआ AMT से लैस, कीमत 9.99 लाख रुपए
Mahindra XUV300 का ये वेरिएंट हुआ AMT से लैस, कीमत 9.99 लाख रुपए
हाईलाइट
  • XUV300 AMT में 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया है
  • मैनुअल काउंटरपार्ट से AMT करीब 49
  • 000 रुपए महंगी है
  • ये वेरिएंट W8 AMT से करीब 1.50 लाख रुपए सस्ता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra Mahindra ने अपनी पॉपुलर कॉम्पेक्ट एसयूवी XUV300  के नए W6 डीजल वेरिएंट को ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स शोरुम, मुंबई) है। टॉप AMT मॉडल की तरह XUV300 W6 AMT सिर्फ डीजल मॉडल में ही उपलब्ध होगी। मैनुअल काउंटरपार्ट की तुलना में ये करीब 49,000 रुपए महंगी है।

आपको बता दें कि इससे पहले XUV300 का AMT (ऑटोशिफ्ट) वेरिएंट सिर्फ W8 और W8(O) वेरिएंट्स में उपलब्ध था। जिसे जुलाई माह में लॉन्च किया गया था। वहीं W6 वेरिएंट नए मिड-स्पेक XUV300 AMT या ऑटोशिफ्ट कंपनी के W8 AMT वेरिएंट से करीब 1.50 लाख रुपए सस्ती है।

इंजन
Mahindra XUV300 AMT में 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 115 Bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।  

फीचर्स
इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-एयरबैग्स, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो GPS नेविगेशन,Apple Car Play और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसमें क्रोम बेजल्स के साथ बड़े एयर-कॉन वेंट्स और माउंटेड कंट्रोल्स के साथ नई स्टीयरिंग वील सहित कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

इनसे मुकाबला
Mahindra XUV300  के नए W6 AMT वेरिएंट का मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza AMT, और Tata Nexon AMT से होगा।  

Created On :   24 Sep 2019 3:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story