मां ने बेच दी थी अपनी बेटी, 12 साल बाद जब पुलिस ने छुड़ाया तो हुआ बड़ा खुलासा

mother sold his own daughter
मां ने बेच दी थी अपनी बेटी, 12 साल बाद जब पुलिस ने छुड़ाया तो हुआ बड़ा खुलासा
मां ने बेच दी थी अपनी बेटी, 12 साल बाद जब पुलिस ने छुड़ाया तो हुआ बड़ा खुलासा

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। एक 12 साल की लड़की को उसकी ही मां ने नागपुर के कोठे में बेच दिया। लड़की लगातार 12 साल तक  शोषण का शिकार होती रही। शोषण सहते-सहते उसकी उम्र 24 साल हो गई। एक दिन उसे जबलपुर में रहने वाला एक युवक मिला और अपनी आपबीती बताई। युवक ने लड़की के परिजनों को तलाश कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की मदद से परिजनों ने उसे नागपुर से छुड़ाया। नागपुर से वापस आई शिल्पा(बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जब वह 12 साल की थी, उसकी मां उसे बस में बैठाकर नागपुर ले गई। मां ने उससे कहा कि यहां पर तेरी पढ़ाई-लिखाई हो जाएगी। इसके बाद उसे नहाने के लिए भेज दिया गया। जब वह नहाकर वापस आई तो उसकी मां गायब हो चुकी थी। इसके बाद वह उन लोगों के साथ रहने लगी। वह लोग ठीक नहीं थे। वह लोग नाबालिग लड़कियों को खरीदकर गलत काम में लगाते थे। 

कराते थे देह व्यापार

युवती ने बताया कि उससे नागपुर के रेड लाइट एरिया में देह व्यापार कराया जाता था। उसे दो साल मुंबई में भी रखा गया। देह व्यापार से मिलने वाली रकम कोठे की मालकिन रख लिया करती थी। उसे केवल खर्च के लिए 20 रुपये दिए जाते थे। 

दो बार भागने की कोशिश 

शिल्पा ने बताया कि उसने दो बार नागपुर से भागने की कोशिश की। दोनों बार वह पकड़ी गई। भागने की कोशिश में उसे यातनाएं दी गईं। इसके बाद उसे मुंबई भेज दिया गया। वह दो साल तक मुंबई में रही। उसे वापस फिर नागपुर ले आया गया।

शहर के युवक ने की मदद

युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात शहर में रहने वाले एक युवक से हुई। उसने युवक को अपने परिवार वालों के बारे में बताया। युवक ने उनके परिवार वालों को उसके बारे में खबर दी। परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी अरुणा वाहने की टीम युवती के भाई, चाचा और बुआ को लेकर नागपुर पहुंची। नागपुर से युवती को मुक्त कराया। जैसे ही पुलिस ने कोठे पर दबिश दी। कोठे की मालकिन मौके से फरार हो गई। 

बदल दिया नाम  

युवती ने बताया कि उसे खरीदने वाली महिला ने उसका नाम बदल दिया। उसके हाथ में बदला हुआ नाम गुदवा दिया गया। वहां पर उसका आधार कार्ड भी बनवाया गया। जब भी पुलिस रेड करती ताे महिला उसे अपनी बेटी बताती थी।

मां की हो चुकी है मौत

बेटी को बेचने के बाद मां अपने पति को भी छोड़कर भाग गई। शिल्पा के परिजनों ने बताया कि उसकी मां की चार-पांच साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में अब उसके पिता के अलावा एक छोटा भाई है, जो मजदूरी करता है।

Created On :   15 Sep 2017 2:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story