2011 में भारत ने जीता वर्ल्ड कप, 7 साल बाद आज ही के दिन धोनी को पद्म भूषण

MS Dhoni receive Padma Bhushan at Rashtrapati Bhavan
2011 में भारत ने जीता वर्ल्ड कप, 7 साल बाद आज ही के दिन धोनी को पद्म भूषण
2011 में भारत ने जीता वर्ल्ड कप, 7 साल बाद आज ही के दिन धोनी को पद्म भूषण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बेहतरीन और मशहूर कलाकार वो लोग होते है जिनकी अपनी एक अदा होती है.. वो अदा जो किसी की नकल करने से नहीं आती.. वो अदा उनके साथ जन्म लेती है। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड बेस्ट फिनिशर के रूप में जाने जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ऐसी ही शख्सियतों में से एक है। सोमवार को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से महेन्द्र सिंह धोनी को सम्मानित किया गया। खास बात ये रही की ये सम्मान उन्हें उसी दिन मिला जिस दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने 2011 में श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

सेना की ड्रेस में लिया पद्म भूषण
महेन्द्र सिंह धोनी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये सम्मान दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित धोनी सेना की ड्रेस में पद्म भूषण सम्मान लेने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। महेंद्र सिंह धोनी से पहले 10 क्रिकेटरों को यह सम्मान प्राप्त है। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, कपिल देव, सुनील गावसकर, राहुल द्रविड़, चांदू बोर्डे, प्रफेसन डीबी देवधर, सीके नायुडू और लाला अमरनाथ को यह सम्मान मिल चुका है। उनके साथ बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी को भी ये सम्मान दिया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राज्यमंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे।

 



पहले भी मिल चुके है कई सम्मान
महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले कई सम्मान हासिल कर चुके हैं। 2008 में महेन्द्र सिंह धोनी को आईसीसी वनडे "प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें यह सम्मान मिला) मिला था। वहीं राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, 2009 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पुरस्कार साथ ही 2009 में विसडेन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट इलेवन टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया जा चुका है।

84 लोगों को पद्म सम्मान
इस साल महेंद्र सिंह धोनी सहित 84 लोगों को पद्म सम्मान के लिए चुना गया था। इनमें से 3 पद्मविभूषण, 9 पद्मभूषण और 72 पद्मश्री शामिल हैं। 20 मार्च 2018 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन सभी को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया था।  

 

Created On :   2 April 2018 5:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story