लता मंगेशकर के नाम पर ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट

mumbai Police arrested a woman who cheated on the name of Lata Mangeshkar
लता मंगेशकर के नाम पर ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट
लता मंगेशकर के नाम पर ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लता मंगेशकर के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को मुंबई के गावदेवी पुलिस ने अरेस्ट किया है। महिला का नाम रेवती खरे है। रेवती पर आरोप है कि वो लता के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को मूर्ख बनाकर ठगी करती थी। महिला ने लोगो को झांसा देने के लिए लता मंगेशकर के नाम से एक नकली लेटर हेड बनवा रखा था। जिस पर लता जी के नकली हस्ताक्षर थे। रेवती लेटर हेड के जरिए आर्थिक मदद मांगती थी।

फरार चल रही है रेवती
पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 469 और 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है लेकिन वो फरार चल रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि रेवती ने लोगों से कितने रूपये ठगे हैं।

Created On :   21 Sep 2017 12:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story