भारतीय जलक्षेत्र के करीब देखी गई चीनी वॉरशिप, टोही विमान ने लीं तस्वीर

Navy tracks down Chinese warship operating close to Indian waters
भारतीय जलक्षेत्र के करीब देखी गई चीनी वॉरशिप, टोही विमान ने लीं तस्वीर
भारतीय जलक्षेत्र के करीब देखी गई चीनी वॉरशिप, टोही विमान ने लीं तस्वीर
हाईलाइट
  • पी-8आई टोही विमानों से इसकी तस्वीरें ली गई है
  • भारतीय जलक्षेत्र के करीब ऑपरेट हो रही चीनी वॉरशिप को इंडियन नेवी ने ट्रैक किया है
  • सितंबर की शुरुआत में दक्षिण हिंद महासागर में श्रीलंका के पास इसे देखा गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जलक्षेत्र के करीब ऑपरेट हो रही चीनी वॉरशिप को इंडियन नेवी ने ट्रैक किया है। पी-8आई टोही विमानों से इसकी तस्वीरें ली गई है। चीन के 27 हजार टन वजनी वॉरशिप जियान-32 को सितंबर की शुरुआत में दक्षिण हिंद महासागर में श्रीलंका के पास देखा गया।

 

 

 

 

नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि चीनी जंगी जहाजों की हिंद महासागर में मौजूदगी को लेकर हम कड़ी नजर रखे हुए हैं। ये जहाज भारतीय इकोनॉमिक जोन और सामुद्रिक सीमा के पास से गुजरे थे। अफसरों ने आशंका जताई कि चीन अदन की खाड़ी में एंटी-पायरेसी ड्रिल के नाम पर 6 से 7 जंगी जहाज हिंद महासागर क्षेत्र में उतार सकता है।

खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन नियमित रूप से भारतीय नौसेना के ठिकानों और क्षेत्र में तैनात युद्धपोतों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह आईओआर में अपने निगरानी जहाज भेजता रहता है। 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चीनी नौसेना ने हाल ही में भारतीय नौसेना के प्रतिष्ठानों पर नजर रखने के लिए अपने नवीनतम खुफिया-एकत्र करने वाले जहाजों में से एक - डोंगडायो श्रेणी के जहाज तियानवांग्स्क - को तैनात किया था। 

चीनी जासूसी जहाज ने भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में प्रवेश किया था और कुछ दिनों तक वहां रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी जासूसी जहाज को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पूर्वी समुद्री सीमा के बहुत करीब देखा गया था।
 

Created On :   16 Sep 2019 11:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story