राहुल बोले - पीएम ने अंबानी को 30,000 करोड़ दिए और किसानों को सत्रह रुपये

PM has given Rs 30,000 cr to Anil Ambani, but only Rs 17 to farmers, says Rahul
राहुल बोले - पीएम ने अंबानी को 30,000 करोड़ दिए और किसानों को सत्रह रुपये
राहुल बोले - पीएम ने अंबानी को 30,000 करोड़ दिए और किसानों को सत्रह रुपये
हाईलाइट
  • इस रैली में राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाओं को उनका अपमान बताया।
  • राहुल ने कहा कि पीएम ने अंबानी को 30000 करोड़ रुपए दिए और हिंदुस्तान के किसानों को मात्र सत्रह रुपये प्रति दिन।
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में तीस साल बाद 'जन आकांक्षा रैली' का आयोजन किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में तीस साल बाद "जन आकांक्षा रैली" का आयोजन किया। इस रैली में राहुल ने जनता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाओं को उनका (किसानों का) अपमान बताया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने अनिल अंबानी को 30000 करोड़ रुपए दिए और हिंदुस्तान के किसानों को मात्र सत्रह रुपये प्रति दिन। बता दें कि इस रैली में राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए।

 

 

क्या कहा राहुल गांधी ने?

  • राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने बजट में हिंदुस्तान के किसानों को मात्र 17 रुपए दिए हैं और पूरी भाजपा संसद में तालियां बजाती है। मोदी जी अपने उद्योगपति मित्रों को हजारों करोड़ रुपए देते हैं और हिंदुस्तान के किसानों को चंद रुपए और फिर तालियां बजाते हैं। 
  • इस ऐतिहासिक रैली के आयोजन के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और धन्यवाद। आज ये तय हो गया है कि बिहार में हमारी सरकार आने वाली है।
  • नोटबंदी में आप सबको लाइन में लगा दिया और आपकी जेब से पैसा निकालकर विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी के जेब में डाला जाता है। नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है।
  • हमने चुनाव में वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार आते ही दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ़ होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के किसानों का हमने मात्र दो दिन में कर्जा माफ़ किया।
  • जब जेटली जी को किसानों का कर्ज माफ़ करने के लिए कहा जाता है, तो वो कहते हैं यह हमारी नीति नहीं है। वो कहते हैं, हम उद्योगपतियों का कर्जा माफ़ करेंगे, किसानों का नहीं।
  • हमने 526 करोड़ के हिसाब से राफेल डील की थी, लेकिन मोदी जी और अनिल अंबानी हवाई जहाज से फ्रांस जाते हैं। वहां के राष्ट्रपति होलांद से कहते हैं कि हम आपको 1600 करोड़ रुपए देंगे, लेकिन डील अम्बानी को देनी पड़ेगी।
  • तत्कालीन रक्षा मंत्री कहते हैं कि मुझे राफेल डील का पता नहीं है।  मोदी जी अपने मित्र की जेब में 30000 करोड़ रुपए डालते हैं और किसानों को सिर्फ 17 रुपए, हम ये नहीं होने देंगे।
  • क्या यहां कोई ऐसा व्यक्ति है जिसके बैंक खाते में 15 लाख रुपए आए, जैसा की पीएम मोदी ने वादा किया था? एक किसान परिवार को नए बजट में केवल ₹ 17 / दिन मिले।
  • मैं झूठा वादा नहीं करता। आज पटना यूनिवर्सिटी की हालत खराब है। हम सत्ता में आते ही  पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देंगे।
  • पहले बिहार शिक्षा का केंद्र होता था, आज बेरोजगारी का केंद्र है। आप गुजरात जाते हो, महाराष्ट्र जाते हो तो भाजपा के लोग आपको मार कर भगाते हैं। हम बिहार को फिर गौरवशाली बनाएंगे।
  • भाजपा शासित राज्य गुजरात, महाराष्ट्र में, बिहार के लोगों को पीटा जाता है और उनका पीछा किया जाता है। बिहार में एक बार फिर शिक्षा का केंद्र बनने की क्षमता है।
  • पहले हरित क्रांति पंजाब-हरियाणा से शुरू हुई थी, अब मैं चाहता हूँ कि अगली हरित क्रांति राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हो और इसमें बिहार का नाम भी शामिल हो।
  • शिक्षा, रोजगार और कृषि के अवसर बिहार से चोरी कर लिए गए। किसान बीमा राशि का भुगतान करते हैं और जब उनकी फसल नष्ट हो जाती है तो वे बीमा प्राप्त नहीं करते हैं। बीमा कंपनियां लाभ कमाती हैं।
  • मैंने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को कह दिया है कि किसान के लिए फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाइए। अगर आप हमें मौका दोगे तो हम बिहार के किसानों को भी समृद्ध बनाएँगे।
  • कांग्रेस कि सरकारों ने पहले भी हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, तकनीकी क्रांति, भोजन का अधिकार, मनरेगा जैसे ऐतिहासिक काम किए हैं और हम आगे भी ऐसे काम करते रहेंगे हम मोदी जी की तरह झूठे वादे नहीं करते।
  • हम गठबंधन के सारे लोग मिलकर पहले लोकसभा चुनाव और फिर बिहार चुनाव में जीतने जा रहे हैं। हम सब मिलकर आपके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।

Created On :   3 Feb 2019 12:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story