प्रियंका ने शेयर किए शादी से जुड़े किस्से, गैस सिलेंडर लाने जैसे निक ने किए कई काम

Priyanka Chopra shares stories related to her marriage on The Kapil Sharma Show
प्रियंका ने शेयर किए शादी से जुड़े किस्से, गैस सिलेंडर लाने जैसे निक ने किए कई काम
प्रियंका ने शेयर किए शादी से जुड़े किस्से, गैस सिलेंडर लाने जैसे निक ने किए कई काम

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी किसी ग्रेंड वेडिंग से कम नहीं थी। उनके फैंस उनकी शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी चीज जानने के​ लिए उत्सुक रहते हैं। हर आम इंसान यह जानना चाहता है कि क्या सेलेब्स की शादी में भी वही सब होता है, जो आम इंसानों की शादी में होता है। जहां दूल्हा खुद अपनी शादी की तैयारी करता है। हाल ही में जब प्रियंका फिल्म ​"द स्काई इज पिंक" के प्रमोशन के दौरान कपिल के शो पर पहुंची तो उन्होंने इस बारे में बात की। 

कपिल के शो में प्रियंका ने अपनी शादी से जुड़े दिलचस्प ​किस्से बताए। प्रियंका ने बताया कि "शादी के कुछ दिन पहले तक मैं "द स्काई इज पिंक" की शूटिंग में व्यस्त थीं। निक का परिवार शादी की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। शादी की तैयारियों में निक के परिवार ने बहुत मदद की थी।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mood... #OOTD 5 #TheSkyIsPink in cinemas Oct 11.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

देसी गर्ल ने बताया कि "यहां तक कि निक ने खुद गैस सिलेंडर लाने तक का काम किया।" ​एक्ट्रेस अपनी जयमाल से जुड़ा भी एक खुलासा किया। प्रियंका ने बताया कि "जब जयमाल के वक्त मेरे भाई ने स्टेज पर मुझे उठाया तो जोनस के परिवार को लगा कि झगड़ा हो गया। उन्हें लगा कि कुछ करना चाहिए। तुरंत उन्होंने निक को उठाया और आगे की ओर धकेलने लगे।" 

शो के दौरान कपिल ने प्रियंका से पूछा कि "हर दामाद की तरह निक भी आपकी मां यानी अपनी सास के पैर छूते हैं या किस करते हैं।" कपिल के इस सवाल पर सब जोर से हंस दिए। फिर प्रियंका ने जवाब दिया कि "दोनों के बीच में। बेचारा गले लगाता है मम्मी को।"​ प्रियंका के इस जवाब में मधु चोपड़ा ने भी सहमति जताई, जो आडियंस में बैठ कर शो एंजॉय कर रही थीं। यह शो आज यानी 5 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा और प्रियंका की फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। 

बता दें प्रियंका की शादी पिछले साल 18 दिसम्बर को जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। इस शादी में प्रियंका और निक की फैमिली के अलावा कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन भी रखा था, जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे।

Created On :   5 Oct 2019 4:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story