पहले दौर के लिए पूरी ताकत, राहुल असम, ओडिशा और बिहार में करेंगे रैलियां

Rahul Gandhi address rallies in Assam Bihar Odisha for Lok Sabha Elections 2019
पहले दौर के लिए पूरी ताकत, राहुल असम, ओडिशा और बिहार में करेंगे रैलियां
पहले दौर के लिए पूरी ताकत, राहुल असम, ओडिशा और बिहार में करेंगे रैलियां
हाईलाइट
  • असम
  • ओडिशा
  • बिहार में रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल।
  • आज शाम खत्म हो जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार।
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तीन राज्यों में चुनावी रैलियां।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन हैं। चुनाव प्रचार थमने से पहले बीजेपी- कांग्रेस समेत तमाम पार्टियां जगह-जगह रैलियां करने वाली हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को तीन राज्यों में चुनावी रैलियां करेंगे। राहुल गांधी आज असम, ओडिशा और बिहार में रैलियों को संबोधित करेंगे।

तीन राज्यों में राहुल की रैलियां
राहुल गांधी मगलवार सुबह 10 बजे असम के हैलाकांडी में रैली करेंगे इसके बाद दोपहर 1 बजे बिहार के गया में गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गया में जीतन राम मांझी के साथ रैली करेंगे। राहुल शाम में करीब 3:45 बजे ओडिशा के कंधमाल पहुंचेंगे। बता दें कि आज शाम पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। 11 अप्रैल 20 राज्य में 91 सीटों पर मतदान होगा।

वहीं कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज सहारनपुर में रोड शो करेंगी। सुबह करीब 11 बजे प्रियंका का रोड शो शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक इसके बाद प्रियंका आज ही रायबरेली के लिए निकल जाएंगी।गौरतलब है कि, सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, कैराना और बिजनौर रैलियां करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से अचानक उनकी रैलियां टाल दी गई थीं। बताया गया था कि, तेज हवा और पानी की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिग मुश्किल है। ऐसे में तीन जगहों पर होने वाली जनसभा को रद्द कर दिया गया। 

Created On :   9 April 2019 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story