Ranveer Singh 34th Birthday: फिल्म 83 का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को दिया तोहफा

Ranveer Singh 34th Birthday: फिल्म 83 का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को दिया तोहफा

डिजिटल डेस्कए मुंबई। बाॅलीवुड में बहुत ही कम समय में नया आयाम लिखने वाले मस्तमौला और रंगीले मिजाज रणवीर सिंह आज 6 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने बॉलीवुड में  बैंड बाजा बारात फिल्म से साल 2010 में एंट्री की थी। यह फिल्म हिट गई और इसके बाद रणवीर सिंह की हिट फिल्मों का सिलसिला लगातार जारी है। रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल हो चुके हैं। इतने कम समय में रणवीर ने दर्शकों के दिलों को बखूबी छुआ है और उनकी फाॅलाइंग लगातार बढ़ती जा रही है। 

फैंस को दिया तोहफा
रणवीर का यह जन्मदिन खास है, बता दें कि रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बाद उनका ये पहला जन्मदिन है। शनिवार रात से ही रणवीर के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरु कर दिया। वहीं इस मौके को खास बनाते हुए रणवीर ने अपने फैंस को खास तोहफा दे दिया है। 

कपिल देव लुक
दरअसल रणवीर ने अपने 34वें जन्मदिन पर आने वाली फिल्म 83 में कपिल देव का लुक शेयर किया है। रणवीर सिंह ने अपने Instagram अकाउंट में कपिल देव के लुक में तस्वीर शेयर की। तस्वीर में रणवीर के बाल कपिल देव की तरह ही दिखाई दे रहे हैं और वे बॉल को उछालते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखाए श्मेरे स्पेशल डे में मैं पेजेंट कर रहा हूं हरियाणा के हरिकेन कपिल देव...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

किरदार के लिए मेहनत
देखा जाए तो इस फोटो में रणवीर को पहचानना काफी मुश्किल जान पड़ता है। कारण,  रणवीर के बालों से लेकर उनके लुक और कलर कॉप्लेक्शन तक पर काम किया गया है।  बता दें कि इस फिल्म में अपने अभिनय को लेकर रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की है और रणवीर सिंह आए दिन मैच की प्रैक्टिस की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

लंदन में हैं रणवीर
फिलहाल रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग के लिए लंदन में ही है। लंदन में शूट के लिए जाने से पहले रणवीर सिंह दिल्ली में कपिल देव के घर पूरे 10 दिन रहे थे। जिससे कि वह कपिल देव के बारे में और बातें जान सके। इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार रणवीर सिंह की रियल पत्नी दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

आपको बता दें कि फिल्म 83 में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। फिल्म साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। 
 

 

Created On :   6 July 2019 5:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story