इस लेडी को देखकर किंग कोबरा की हुई हवा टाइट, VIDEO VIRAL

इस लेडी को देखकर किंग कोबरा की हुई हवा टाइट, VIDEO VIRAL

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने देखा होगा इंडियन लेडीज का अपना एक दबदबा होता है। 21वीं सदी की महिलाएं परिवार हो या समाज हर जगह अपने आप को साबित कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी कई बार महिलाओं को पुरुषों से कमतर आंका जाता है। समझते हैं महिलाएं अब भी छिपकली से खौफ खाती हैं,ऐसे में अगर सांप उनके सामने आ जाए तो वो प्राण ही त्याग दें। आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे देखकर आपके महिलाओं की हिम्मत और साहस को लेकर सारे भ्रम टूट जाएंगे। 

 "सांप पर भारी- भारतीय नारी"  

वाकई ये वीडियो शानदार है, और कहें तो तमाचा है उन लोगों पर जो खुद को महिलाओं से बेहतर समझते हैं। इस वीडियो को देखने पर आपके भी पेट में घबराहट और बेचैनी भरी गुदगुदी जरूर हो रही होगी, लेकिन इस महिला के चेहरे पर एक शिकन तक नहीं है। हां, उसे देखकर किंग-कोबरा को जरूर घबराहट हो रही होगी।

ये भी पढ़ें- ...जब सर्कस शो के दौरान पिंजरा तोड़ कर भागा बाघ, दो बच्चों को बनाया शिकार, देखें VIDEO

देखकर सभी को आया पसीना

किंग कोबरा को सभी सांपों का राजा माना जाता है क्योंकि ये सबसे जहरीला सांप है, जिसके जहर का एक कतरा किसी की भी जान लेने में सक्षम हैं। ऐसे में सभी लोग उससे दूर ही रहते हैं, लेकिन इस महिला ने न सिर्फ सांपों के राजा से पंगा लिया बल्कि उसे हाथों से काबू भी कर लिया। 

ये भी पढ़ें- समुद्रशास्त्र से जानिए आपकी आंखों के रंग में छिपे राज!

क्या है इस वीडियो में 

इस वीडियो में पीले रंग के कपड़े पहने एक महिला दिखाई दे रही है, जिसके सामने सड़क पर एक किंग कोबरा है जो झाड़ियों में छुपने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ये महिला उसके रास्ते में खड़ी है। वो सांप कई बार अपना फन फैला कर उसे डराने की कोशिश भी करता है लेकिन वो घबराहट के सांप को पूंछ से पकड़ लेती है। उस दौरान वहां एक शख्स आकर उसे डंडा पकड़ाने की भी कोशिश करता है लेकिन वो साहसी महिला बिना किसी चीज की मदद के उसे हाथों से पकड़ लेती है और फिर उसे डब्बा में डाल लेती है। महिला की दिलेरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। 

Created On :   28 Nov 2017 7:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story