गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई सनी लियोन, मोदी और शाहरुख को छोड़ा पीछे

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई सनी लियोन, मोदी और शाहरुख को छोड़ा पीछे

डिजिटल डेस्क, मुम्बई।भारत में गूगल सर्च में इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के साथ सनी लियोन भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में सनी ​ने सभी को पीछे छोड़ते हुए, लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। 

गूगल ट्रेंड्स एनालिटिक्स के अनुसार, सनी से जुड़ी ज्यादातर खोजें उनके वीडियो के संबंध में हैं। इसके अलावा उनकी बायोपिक श्रृंखला करणजीत कौर : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन को भी लोगों ने ढूंढा गया है।इसके अलावा सनी से जुड़े अधिकतर सर्च ट्रेंड्स बताते है कि उन्हें सबसे ज्यादा पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे मणिपुर और असम में खोजा गया।

शीर्ष स्थान पर बने रहने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सनी ने कहा, मेरी टीम ने मुझे इस बात की जानकारी दी और मैं इसका श्रेय अपने फैंस को देना चाहूंगी, जो हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं। यह एक महान भावना है। बता दें पिछले साल भी भारत में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले हस्तियों की इस सूची में सनी पहले स्थान पर रही थीं।

Created On :   14 Aug 2019 4:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story