अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप की जाएगी कुर्सी! महाभियोग प्रस्ताव हुआ पास

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप की जाएगी कुर्सी! महाभियोग प्रस्ताव हुआ पास

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका लगा है। उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पास हो गया। इससे पहले अमेरिका संसद में ट्रंप के महाभियोग को लेकर लंबी बहस चली। इस दौरान डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि सुसान डेविस ने सदन में कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप महाभियोग नहीं लगा रहे हैं। वह खुद ऐसा कर रहे हैं। बता दें ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया। उन्होंने यूक्रेन पर 2020 के आम चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को बदनाम करने का दबाव बनाया था।

डोनाल्ड ट्रंप को अगले महीने सीनेट में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उनकी पार्टी को बहुमत है। ऐसे में उनके पद से हटने की उम्मीद नहीं है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पॉलोसी ने कहा, "ट्रंप की बतौर राष्ट्रपति उल्टी गिनती शुरू हो गई।" 

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नैन्सी पेलोसी को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जांच अमेरिकी लोकतंत्र पर युद्ध की घोषणा है। ट्रंप ने पत्र में कहा कि अवैध महाभियोग प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ते हुए, आप अपने पद का उल्लंघन कर रही हैं। आप संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को तोड़ रही हैं। 

उन्होंने कहा, "आप वे हैं जो अमेरिका के चुनावों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। आप देश के लोकतंत्र को प्रभावित और न्याय को बाधित कर रहे हैं। आपने खुद के व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ के लिए अमेरिका को तकलीफ में डाल रहे हैं।"
 

Created On :   19 Dec 2019 2:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story