ये हैं दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग्स, नीलामी ने बनाए रिकॉर्ड, देखें VIDEO

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग्स, नीलामी ने बनाए रिकॉर्ड, देखें VIDEO

डिजिटस डेस्क, नई दिल्ली। आपने आज तक सुना होगा कि कला अनमोल है। कला के प्रति लोगों की इतनी दीवानगी है कि लोग एक पेंटिंग को खरीदने के लिए अरबों रूपये देने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा कई बार सुनने में आता है कि कोई पेंटिंग अरबों में बिकी हो। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही पेंटिंग्स के बारे में जिनकी कीमत ही आपको हैरान करने के लिए काफी है। हाल ही में नवंबर के महीने में हुई एक पेटिंग 400 मिलियन डॉलर यानि की 26 अरब में नीलाम हुई है।
#1 सलवाटोर मुंडी
ये पेंटिंग बनाई है लियानार्दो द विंची ने। इस पेंटिंग का नाम है "सलवाटोर मुंडी" क्रिस्टीज के मुताबिक लियोनार्डो दा विंची ने सन् 1500 के आस पास यह पेंटिंग बनाई। इसमें ईसा मसीह को नीली पोशाक में दिखाया गया है, ऐसा लगता है जैसे ईसा मसीह पेंटिंग देखने वाले को ही देख रहे हैं।

#2 द स्क्रीम
ये मशहूर पेंटिंग नॉर्वे के एडवर्ड मंच ने बनाई है। एडवर्ड मंच की मृत्यु 1910 में ही हो गयी थी। द स्क्रीम "डर" पर आधारित एक पेंटिग है। इस पेंटिग के चार वर्जन हैं यानि के ये एक ही पेंटिग चार अलग तरीको से बनाई गयी है, लेकिन सबसे महंगा दाम इसी पेंटिग का है। ये पेंटिंग मॉडर्न आर्ट में सबसे बेहतर समझी जाती है। ये पेंटिंग भी नीलामी में एक बहुत बड़ी कीमत पर बिकी थी। मई 2012 में इसे 11.90 करोड़ डॉलर में बेचा गया था।

#3 न्यूड, ग्रीन लीव्स ऐंड बस्ट
‘न्यूड, ग्रीन लीव्स ऐंड बस्ट’ 1932 में बनाई गई एक पेंटिंग है जिसे मशहूर चित्रकार पाब्लो पिकासो ने बनाया है। आज से करीब 6 दशक पहले इस नीलाम किया गया था। ये पेंटिंग करीब सात अरब में नीलाम हुई थी। इस पेंटिंग में एक औरत का जिस्म दिखता है, बताया जाता है कि ये औरत पिकासो की प्रेमिका मारी वाल्टर थी। इस फोटो के बाएं में पेंटर पिकासो हैं और दाएं में उनकी पेंटिंग।

#4 वीमेन ऑफ अल्जीयर्स
पाब्लो पिकासो एक बेहद मशहूर चित्रकार रहे हैं। उनकी कई सारी पेंटिंग दुनिया में सबसे ऊंची कीमतों में बिकनी वाली पेंटिंग में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। "वीमेन ऑफ अल्जीयर्स" नाम की इस पेंटिंग को 1955 में पाब्लो पिकासो ने बनाया था। ये मई 2015 में तकरीबन 18 करोड़ डॉलर में नीलाम हुई थी। इस नीलामी की एक और खास बात ये थी कि ये पेंटिंग सिर्फ 11 मिनट में बिक गयी थी।

#5 बॉय विद अ पाइप 
"बॉय विद अ पाइप" नाम की मशहूर पेंटिंग भी स्पेनिश पेंटर पिकासो ने ही बनाई है। ये पेंटिंग उन्होंने 24 साल की उम्र में बनायी थी। ‘बॉय विद अ पाइप’ एक कैनवस पेंटिंग है। साल 2004 में ये पेंटिंग 13.07 करोड़ डॉलर में नीलाम की गयी थी। इसमें एक लड़का है, जिसने अपने उल्टे हाथ में एक पाइप थामा हुआ है साथ ही उसने अपने माथे पर एक माला लपेटी हुई है।

#6 द वुमन इन गोल्ड
"द वुमन इन गोल्ड" नाम की ये पेंटिंग ऑस्ट्रिया के पेंटर ‘गुस्ताव क्लिम्ट’ ने बनायी थी। ये तकरीबन 13.50 करोड़ डॉलर में नीलाम की गयी थी।

Created On :   23 Nov 2017 2:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story