फैशन के ये ट्रेंड्स कभी नहीं होते आउट

These fashion trends never go out
फैशन के ये ट्रेंड्स कभी नहीं होते आउट
फैशन के ये ट्रेंड्स कभी नहीं होते आउट

डिजिटल डेस्क,भोपाल। गरबा-डांडियां का उत्सव नवरात्री शुरू हो गया है। लोग हर  शाम सज धज कर गरबा और डांडिया पार्टी के लिए निकल पड़ते हैं। गरबा नाइट्स की रौनक कुछ अलग ही होती है। इसमें फैशन के कई ट्रेंड्स देखन को मिलते हैं, लेकिन गरबा के कुछ फैसन ट्रेंड्स जो कभी भी आउट नहीं होते और हर साल नजर आते हैं। ऐसा नहीं की लोग टिपिकली तैयार होने पसंद करते हैं, लेकिन गरबा के अपने कुछ ट्रेंड जो चाह कर भी बदना नामुमकिन। इनके बिना गरबा-डांडिया नाइट्स पुरी नहीं हो सकती और शायद आपका लुक भी। इसलिए चाहे आप वेसटर्न ही क्यों ना पहने लेकिन गरबे की कुछ ना कुछ झलक आपके लुक में दिखना जरूरी होती हैं। आइए जानते है कि वो कौन से फैशन ट्रेंड्स हैं जो कभी भी गरबा-डांडिया नाइट्स से आउट नहीं हो सकते हैं। 

ट्रेडिशनल - गरबा में ट्रेडिशनल का फैशन कभी नहीं जाता, बल्कि उसमें और नवीनता आती जाती है। हर बार की तरह इस नवरात्रि भी ट्रेडिशनल प्रिंट और डिजाइन्स फैशन में है। पारंपरिक लहंगे के साथ पारंपरिक गहने हमेशा गरब पांडाल की शोभा बढ़ाते हैं। तो अगर आपका नई चीजों को आजमाने का मूड नहीं हो तब आपके लिए यही बेस्ट होगा।

डबल घेर लहंगा -जी हां इस बार डबल घेर वाला लहंगा खास है, जो महिलाओं और युवतियों को काफी आकर्षि‍त कर रहा है। करे भी क्यों ना, घूमने पर बनने वाला इसका रंगीन घेर अभी से मन को इतना भा रहा है, तो गरबा नाइट में तो यह हर दिल को चुरा लेगा । 

मल्टी लेअर -जब डबल घेर इतना दिल चुरा रहा है, तो जरा सोचिए मल्टी लेअर तो गरबा पांडाल की शान होगा। शि‍फॉन के घेर में लाल, सफेद रंग और बांधनी दुपट्टा इसके साथ लिया जा सकता है, जो नया और पारंपरिक दोनों लुक देगा। इसी तरह का रामलीला पैटर्न भी युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है।

कांच वर्क -इस साल डबल घेर और सिंगल घेर के साथ कांचवर्क खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ सिंल और मल्टी कलर्स का प्रयोग इसे और भी आकर्षक लुक देता है। इस साल कांचवर्क फैशन में है।

काठियावाड़ी -गरबे में ट्रेडिशनल हो, और काठियावाड़ी डिजाइन न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला। गुजराती गरबों की शान काठियावाड़ी लहंगा चोली इस बार भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ सिंगल कलर या रंगीन दुपट्टे लिए जा सकते हैं।

राजस्थानी -राजस्थानी रॉयल लुक हमेशा से गरबों में पसंद किया जाता रहा है। इसके साथ हैवी गहने, करधनी, माथे पर रखड़ी और बाजूबंद का प्रयोग कर आप बिल्कुल पारंपरिक लुक में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़े- पालतू जानवर को रखेंगे पास तो इन बीमारियों से मिलेगी निजात

साड़ी लहंगा -सादे तरीके से सजकर अगर आप गरबा पांडाल में छाना चाहते हैं, तो साड़ी लहंगा पहन सकते हैं। यह सादगी में सुंदरता प्रदर्श‍ित करता है, और काफी आकर्षक भी होता है।

मल्टी कलर लहंगा -आप किसी फैशन को फॉलो करें या न करना चाहें। सिंपल लहंगे में भी मल्टी कलर्स का इस्तेमाल कर आप गरबा पांडल में छा सकते हैं। किसी भी पैटर्न पर यह तरीका अपनाया जा सकता है।

बांधनी -अगर आपको किसी तरह का एक्पेरिमेंट अपने लुक के साथ नहीं करना है, तो आपके लिए सबसे बेस्ट है, बांधनी प्रिंट। यह कभी आउट ऑफ फैशन भी नहीं होता और हर रंग व डिजाइन में आकषर्क लगता है।

कच्छ वर्क - कच्छ वर्क गरबा पांडल में हर बार नजर आता है, और यह किसी से कम भी नहीं लगता। गरबे के पारंपरिक परिधानों में कच्छ वर्क को हमेशा खूब पसंद किया जाता है।

Created On :   24 Sep 2017 10:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story