यूनिसेफ के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

यूनिसेफ के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने देश के सम्मान को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे हर बार कुछ ऐसा कर जाती है कि देश को उन पर नाज होता है। इस बार भी प्रियंका ने ऐसा ही कुछ किया है। यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में सम्मानित किया जाएगा। खुद यूनिसेफ ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि प्रियंका को डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जाएगा। 

बता दें यह न्यूयॉर्क का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह है, जिसमें यूनिसेफ की ओर से मानवता की भलाई के लिए काम करने वाले लोगों को अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। इस समारोह का आयोजन तीन दिसंबर को न्यूयॉर्क में किया जाएगा। जैसे ही प्रियंका को इस बारे में पता चला। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि ‘मुझे यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल पर डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के साथ मुझे सम्मानित करने के लिए यूनिसेफ यूएसए की बहुत आभारी हूं। दुनिया के सभी बच्चों की ओर से उनकी शांति, स्वतंत्रता और शिक्षा का अधिकार के लिए यूनिसेफ के साथ काम करना ही मेरे लिए सब कुछ है।"

गौरतलब है कि प्रियंका साल 2006 में यूनिसेफ से जुड़ी थी। साल 2010 और 2016 में उन्हें बाल अधिकार के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक यूनीसेफ गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया था। वह पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के साथ ही साथ लैंगिक समानता और नारीवाद के बारे में भी हमेशा बात करती हैं। हालही में वे इथियोपिया में गई थी। वहां उन्होंने कई मुद्दोंं पर अपनी बात रखी। 

Created On :   13 Jun 2019 2:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story