शुक्र का राशि परिवर्तन आज, 19 अक्टूबर तक इस राशि को करेगा प्रभावित

Venus Grah will change Zodiac from today, enter in this zodiac
शुक्र का राशि परिवर्तन आज, 19 अक्टूबर तक इस राशि को करेगा प्रभावित
शुक्र का राशि परिवर्तन आज, 19 अक्टूबर तक इस राशि को करेगा प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुख-समृद्धि और रोमांस का ग्रह माने जाने वाला शुक्र ग्रह आज अपनी राशि बदल रहा है। विद्वानों के अनुसार 15 सितंबर 2017 को सुबह 10 बजकर 43 मिनट से कर्क राशि से निकलकर  शुक्र का गोचर सिंह राशि में होगा, जहां वह 19 अक्टूबर 2017 तक विराजमान होगा। शुक्र ग्रह का यह परिवर्तन सिंह राशि में स्पष्ट रूप से देखने मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ खास बातें... 

  1. शुक्र जिसे सुंदरता की देवी भी कहा जाता है। इसे ज्योतिष शास्त्र में एक स्त्री ग्रह माना गया है। इसे दैत्यगुरु भी माना जाता है।  
  2. मंगल व बृहस्पति के साथ इनका संबंध सामान्य है। शुक्र ही वह ग्रह हैं जिन्हें हम भोर का तारा कहते हैं। 
  3. यह जातक की कुंडली में विवाह से लेकर संतान तक के योग बनाते हैं। लाभ का कारक भी शुक्र को माना जाता है।
  4. जीवन में सुख-समृद्धि भी शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है। शुक्र जातक में कला के प्रति आकर्षण पैदा करते हैं। कलात्मकता का विकास करते हैं। 
  5. शनि, बुध व केतु के साथ इनकी मित्रता है तो सूर्य, चंद्रमा व राहू के साथ इनका शत्रुवत संबंध है।
  6. शुक्र का जातक की कुंडली में कमजोर या मजबूत होना बहुत मायने रखता है मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं तो कन्या राशि में इन्हें नीच का माना जाता है। 
  7. शुक्र जो सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद आकाश में अपनी चमक से एक विशेष पहचान रखते हैं। 

महत्वपूर्ण गतिविधि 

शुक्र का राशि परिवर्तन करना ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण गतिविधि है। यह जिस राशि में भी प्रवेश करता है उस पल से ही इसका असर इनके जातकों पर देखने मिलने लगता है। 

शुक्र की गोचर तिथि व समय

शुक्र गोचर कर्क से सिंह    15 सितंबर 2017 (शुक्रवार) 10:43
शुक्र गोचर सिंह से कन्या    09 अक्तूबर 2017 (सोमवार) 21:37
शुक्र गोचर कन्या से तुला    03 नवंबर 2017 (शुक्रवार) 00:12
शुक्र गोचर तुला से वृश्चिक    26 नवंबर 2017 (रविवार) 22:20
शुक्र गोचर वृश्चिक से धनु    20 दिसबंर 2017 (बुधवार) 18:43

Created On :   15 Sept 2017 11:52 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story