रोमांटिक अंदाज में विराट ने मनाया अनुष्का का जन्मदिन, लेक किनारे ​बिताए खास पल

Virat Kohli Celebrated Her Wife Anushkas Birthday In A Very Romantic Way
रोमांटिक अंदाज में विराट ने मनाया अनुष्का का जन्मदिन, लेक किनारे ​बिताए खास पल
रोमांटिक अंदाज में विराट ने मनाया अनुष्का का जन्मदिन, लेक किनारे ​बिताए खास पल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का 31 वां बर्थडे उनके पति विराट कोहली ने बहुत ही स्पेशल तरीके से मनाया। विराट ने अनुष्का के बर्थडे की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियाे में विराट और अनुष्का लेक के किनारे बैठे बातें कर रहे हैं। सनसेट के बीच ये कपल रोमांटिक पल बिताता दिखा। वहीं दूसरी फोटो में अनुष्का, विराट के कंधे पर सिर रखकर बैठी नजर आ रही हैं। अुनष्का ने अपना बर्थडे बहुत ही सादगी से सिर्फ विराट के साथ मनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Credit - @suppeerrgram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

बता दें अनुष्का और विराट की शादी साल 2017 में 11 दिसंबर को हुई थी। दोनों ने अपनी शादी के लिए इटली को चुना था। शादी के आखिरी दिन तक भी विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की बात को रिवील नहीं किया था। उसके बाद शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तब ही लोगों को पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। इस शादी में विराट और अनुष्का के परिवार के कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा गया था। बाद में खेल और बॉलीवुड जगत के लोगों के खास पार्टी का आयोजन किया गया।  

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म "जीरो" में दिखाई दी थी। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थी। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कोई खास सफलता हासिल नहीं की, लेकिन अनुष्का कि एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके पहले इन तीनो एक्टर्स की तिकड़ी फिल्म "जब तक है जान" में साथ काम कर चुकी है। 

Created On :   2 May 2019 5:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story