Viral Video, आप भी देखें तबले की थाप पर गाना गाते बच्चे का वीडियो

Viral Video, आप भी देखें तबले की थाप पर गाना गाते बच्चे का वीडियो

डिजिटल डेस्क। साल 2013 में आई फिल्म "फुकरे" का गीत "अम्बरसरिया" तो आपको याद ही होगा, जिसे सोना महापात्रा ने गाया था और इस गाने ने सोना महापात्रा को यकायक खूब शोहरत भी दिलाई थी और वह म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम बन गई हैं। हाल ही में सोना महापात्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा तबला बजाते हुए गाना गा रहा है। वीडियो में शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ऐसे दृश्य देखकर बहुत अच्छा लगता है।" वीडियो में बच्चा न सिर्फ पूरी लय में गाना गाने की कोशिश कर रहा है बल्कि किसी प्रोफेशनल की तरह तबला भी बजा रहा है। इसे कहते हैं लगन और अपनी ही मौज में रहना।

गाते हुए छोटे से बच्चे के हाव भाव और म्यूजिक में उसकी तल्लीनता को देखकर दर्शक भी सोशल मीडिया पर भाव विभोर हो रहे हैं और अलग अलग तरह के कमेंट करते हुए वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब तक इसे 14 हजार लाइक मिले हैं और 300 बार रिट्वीट किया गया है। इसे फेसबुक और यूट्यूब पर भी शेयर किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   3 May 2019 6:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story