धोनी के भारतीय सेना के प्रति प्यार को वेस्टइंडीज के कॉटरेल का सलाम

West indies Pacer Sheldon Cottrell salutes MS Dhonis inspirational love for country
धोनी के भारतीय सेना के प्रति प्यार को वेस्टइंडीज के कॉटरेल का सलाम
धोनी के भारतीय सेना के प्रति प्यार को वेस्टइंडीज के कॉटरेल का सलाम
हाईलाइट
  • कॉटरेल ने ट्वीट कर कहा- धोनी मैदान पर और बाहर दोनों जगह प्रेरणा देना का काम करते हैं
  • कॉटरेल ने धोनी का भारतीय सेना के प्रति समर्पण और प्यार की सराहना की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का भारतीय सेना के प्रति समर्पण और प्यार की सराहना की है। कॉटरेल ने रविवार को ट्वीट कर कहा- धोनी मैदान पर और बाहर दोनों जगह प्रेरणा देना का काम करते हैं। 

कॉटरेल जो खुद जमैका रक्षा बल में एक सिपाही हैं। उन्होंने कहा, धोनी क्रिकेट के मैदान पर एक प्रेरणा हैं। इसके अलावा वह देशभक्त और एक ऐसे व्यक्ति हैं जो देश के लिए हर तरह समर्पित हैं। कॉटरेल अपने ट्रेडमार्क सैल्यूट के कारण जाने जाते हैं, जो वह विकेट लेने के बाद करते हैं। 

 

 

कॉटरेल ने धोनी का एक पुराना वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो 2011 के है जब भारतीयत टीम के पूर्व कप्तान धोनी को राष्ट्रपति द्वारा भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया था। वीडियो को शेयर कर कॉटरेल ने कहा- मैंने इस वीडियो को दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर किया है, क्योंकि वे जानते हैं कि मैं इस सम्मान के बारे में कैसा महसूस करता हूं। 

 

Created On :   29 July 2019 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story