अयोध्या में भगवान राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाने की तैयारी में यूपी सरकार

yogi adityanath government will build one of the biggest idol of lord ram
अयोध्या में भगवान राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाने की तैयारी में यूपी सरकार
अयोध्या में भगवान राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाने की तैयारी में यूपी सरकार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से जुड़ा फैसला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। उससे पहले ही श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के स्वरूप का दर्शन जल्द ही मिल सकता है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे। सरयू तट पर भगवान राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। एनजीटी की अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। पर्यटन विभाग ने राज्यपाल को दिए प्रस्तुतिकरण में इसकी जानकारी दी है। 

अयोध्या में एक दिन पहले मनाई जाएगी दिवाली

इस वर्ष योगी सरकार ने अयोध्या में एक दिन पहले दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। राम के राज्याभिषेक के साथ ही योगी सरकार वहां योजनाओं की सौगात भी देगी। प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम में 18 अक्टूबर को राम की पैड़ी पर 1,71,000 दीप जलाए जाएंगे। इससे पहले सुबह हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा।

एक दिन पहले होने वाले इस दिवाली उत्सव में दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फॉन्स कंननथान, केन्द्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एवं पर्यटक सम्मिलित होंगे। इस मौके पर इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार राम के अयोध्या के कलाकार राम के अयोध्या वापसी के प्रसंग का सरयू के किनारे मंचन भी करेंगे। सरयू और आसपास के इलाके की भव्य सजावट की जाएगी। राम की पैड़ी पर एक लाख इकहत्तर हजार दिए जलाए जाएंगे। 

Created On :   10 Oct 2017 12:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story