कलौंजी के फायदेमंद गुणों को जानकर दंग रह जाएंगे आप, कई बीमारियों का रामबाण इलाज

कलौंजी के फायदेमंद गुणों को जानकर दंग रह जाएंगे आप, कई बीमारियों का रामबाण इलाज

डिजिटल डेस्क,भोपाल। भारतीय किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो अपने आप में औषधि से कम नहीं हैं। बस इनकी सही जानकारी होना जरूरी है। कई बार हमें बस ये पता होता है कि फलां चीज स्वास्थ्य के लिए अच्छी है....फलां चीज से सर्दी-गर्मी का असर कम होता है, लेकिन सोचिए कि बस इतनी सी जानकारी होना काफी है। क्या हमें हमारी रसोई में मौजूद सभी चीजों की सही और सटीक जानकारी नहीं होना चाहिए। हम अपने लाइफस्टाइल सेक्शन में आपको कई ऐसी चीजों की डीटेल में जानकारी देते ही रहते हैं और आज भी हम एक ऐसी ही स्वास्थ्यवर्धक चीज के बारे में बताने जा रहे जो चाहे रोज के खाने में इस्तेमाल ना हो, लेकिन इसका उपयोग मसालेदार भोजन और लंबे वक्त तक सहेज कर रखने वाले भोजन में खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। हम बात कर रहे हैं "कलौंजी" की , जी हां दोस्तो इसमें बहुंत से गुण होते हैं, लेकिन स्वाद थोड़ी सी कड़वी होने के कारण इसका उपयोग काफी कम किया जाता है। इसलिए अब लोग इसको गुणो को भी भूलते जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं गुणों के बारे में।

दोस्तों कलौंजी में आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर होता है। ये अमीनो एसिड और प्रोटीन से भरपूर है। यही वजह है कि आयुर्वेद की दवाओं में इसका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। कलौंजी में इतने गुण होते हैं कि इसका इस्तेमाल कई असाध्य रोगों में किया जा सकता है। ये एक तरह का बीज है। इसे अंग्रेजी में Nigella Sativa कहते हैं। खासतौर से बाल से संबंधित परेशानियों से निजात दिलाने में ये बेहद कारगर है। आइए जानते है इसके और नुस्खे जो आपको कई तरह की परेशानियों से बचने में मदद करेंगे। 

- कलौंजी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होते हैं।

- अगर आपको कफ की समस्या है तो कलौंजी के तेल का इस्तेमाल आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। 

- इसके अलावा ये खून में टोक्सिक सबस्टेंसिस को साफ करने का काम करता है। सुबह के समय खाली पेट इसका इस्तेमाल करना कहीं अधिक फायदेमंद होता है। 

- कलौंजी का तेल में ऑलिव ऑयल और मेंहदी पाउडर को मिलाकर हल्का गर्म करें। जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे किसी शीशी में बंद करके रख दीजिए। इस तेल से सप्ताह में दो बार मसाज करने से गंजेपन की समस्या में राहत मिलती है।   

- कलौंजी की राख को ऑलिव ऑयल में मिलाकर मसाज करने से नए बाल आना शुरू हो जाएंगे।

- सिर पर 20 मिनट तक नींबू के रस से मसाज करने के बाद बालों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद कलौंजी के तेल से बालों में अच्छी तरह मसाज करें। 15 मिनट तक बालों को इसी तरह छोड़ दें। इस प्रक्रिया को नियमित करने से बालों के गिरने की समस्या दूर हो जाती है।

- कलौंजी के बीजों को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खाएं तो डायबिटीज और एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

- साथ ही ये कील-मुंहासों की समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है।

- कलौंजी का इस्तेमाल दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। 

- इसके अलावा कलौंजी अस्थमा और जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है। 

Created On :   6 Dec 2017 2:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story