खेलो इंडिया यूथ गेम्स: जिम्नास्ट प्रियंका, जतिन ने जीते गोल्ड मेडल

Gymnast Priyanka Dasgupta and Jatin Kumar Kanojia won gold medal in Khelo India Youth Games 2020
खेलो इंडिया यूथ गेम्स: जिम्नास्ट प्रियंका, जतिन ने जीते गोल्ड मेडल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स: जिम्नास्ट प्रियंका, जतिन ने जीते गोल्ड मेडल
हाईलाइट
  • जिम्नास्ट प्रियंका दासगुप्ता ने लड़कियों की अंडर-17 वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया
  • लड़कों के अंडर-17 वर्ग में उत्तर प्रदेश के रहने वाले जतिन कुमार कनोजिया ने गोल्ड मेडल जीता

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। महिला जिम्नास्टिक दीपा करमाकर के राज्य त्रिपुरा की रहने वाली जिम्नास्ट प्रियंका दासगुप्ता ने शुक्रवार से यहां शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण के पहले दिन लड़कियों की अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। लड़कों के अंडर-17 वर्ग में उत्तर प्रदेश के रहने वाले जतिन कुमार कनोजिया ने खिताब हासिल किया।

उपाषा ने कांस्य जीता
लड़कियों की अंडर-17 लयबद्ध जिम्नास्टिक स्पर्धा में महाराष्ट्र की अस्मि अंकुश बडाडे और श्रेया प्रवीन भांगले ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मेजबान असम की उपाषा तालुकदार कांस्य पदक जीतकर अपने राज्य को पहला पदक दिलाने में सफल रहीं।  

अमित और निश्का की उपाषा से ज्यादा रैंकिंग
महाराष्ट्र की मैत्री अमित सेलुकार और निश्का चिंतामणी ने असम की उपाषा से ज्यादा रैंकिंग हासिल की। लेकिन नियमों के मुताबिक, जिम्नास्टिक स्पर्धा में एक राज्य से केवल दो ही एथलीट पदक जीत सकती हैं और इसलिए असम की उपाषा को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

बारिया ने क्वालीफाइंग राउंड में 648 अंक का स्कोर किया

गुजरात की प्रामीलाबेन बारिया ने लड़कियों की अंडर-21 रिकर्व तीरंदाजी क्वालीफाइंग राउंड में 648 अंक का स्कोर किया और वह टॉप पर रहीं। पिछले साल प्लेआफ में कांस्य पदक से चूकने वाली हरियाणा की हिमानी कुमारी 643 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वलर्ड कैडेट चैंपियन झारखंड की कोमलिका बारी को तीसरा स्थान मिला।

सचिन और सन्नी टॉप पर
लड़कों के अंडर-21 तीरंदाजी क्वालीफाइंग राउंड में हरियाणा के दोनों तीरंदाज सचिन गुप्ता (671) और सन्नी कुमार (665) टॉप पर रहे। अंडर-17 कम्पाउंड स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में आंध्र प्रदेश के कुंद्रु वेंकट (699) और लड़कियों की वर्ग में राजस्थान की प्रिया गुर्जर (686) ने पहला स्थान हासिल किया।

प्रियंका ने स्वर्ण पदक जीता
कई दशकों से जिम्नास्टिक की पहचान बनी आ रही त्रिपुरा की रहने वाली 15 साल की प्रियंका दासगुप्ता ने लड़कियों की अंडर-17 आल राउंड में 42.60 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। पिछले साल स्वर्ण पदक जीतने वाली पश्चिम बंगाल की प्रोतिश्ता समंता ने 42.05 का स्कोर किया।

चालक की बेटी प्रियंका दासगुप्ता ने अगरतला में विवेकानंद व्यामगर में अभ्यास की है। वह पिछले साल पुणे में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 0.05 अंकों से पोडियम हासिल करने से चूक गई थी। लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने में सफल रही।

कनोजिया ने 68.90 का स्कोर किया
वहीं, 14 साल के जतिन कुमार कनोजिया पिछले साल पुणे में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 13वें नंबर पर रहे थे। लेकिन उन्होंने पैरलल बार्स में स्वर्ण पदक जीता था और उसे जीत से वह काफी उत्साहित थे। उन्होंने इस बार 68.90 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता।

दिल्ली के तुषार कल्याण ने खेलो इंडिया गेम्स में पदकों की अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने पिछली बार रजत पदक जीता था और इस बार वह अपने पदक का रंग बदलने में सफल रहे। उन्होंने 2018 में दिल्ली में कांस्य पदक जीता था। जतिन कुमार कनोजिया के राज्य के ही 14 साल के सरीफ खान ने कांस्य पदक हासिल किया। पहले दिन अभी कबडडी, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस कै मैच जारी हैं जबकि एथलेटिक्स, जूडो और निशानेबाजी के मुकाबले शनिवार को शुरू होंगे, जिसमें कई पदकें दांव पर लगी हुई है।

Created On :   11 Jan 2020 6:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story