शानदार प्रदर्शन के लिए जूनियर आर्चरी टीम को किया गया सम्मानित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप शानदार प्रदर्शन के लिए जूनियर आर्चरी टीम को किया गया सम्मानित
हाईलाइट
  • वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए जूनियर आर्चरी टीम को किया गया सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली | भारतीय तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा तथा एनटीपीसी के डायरेक्टर (एचआर) डीके पटेल ने भारतीय जूनियर एवं कैडेट आर्चरी टीम के 36 सदस्यों को सम्मानित किया तथा पौलेण्ड में आयोजित यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में 15 पदक लाने के लिए विजेताओं को बधाई दी। अर्जुन मुंडा ने तीरंदाज़ी के सतत विकास में अमूल्य सहयोग प्रदान करने तथा युवाओं को तीरंदाज़ी में प्रोत्साहित करने के लिए एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया। डीके पटेल ने इस अवसर पर सम्बोधन देते हुए कहा,

‘हमें गर्व है कि हमें भारतीय तीरंदाज़ी संघ के साथ जुड़ने का मौका मिला है। पिछले कुछ सालों में देश में तीरंदाज़ी ने उल्लेखनीय प्रगति की है। यहां तक कि ओलम्पिक्स में भी हमारे तीरंदाज़ों ने बेहतरीन परफार्मेन्स दिया है। एनटीपीसी को विश्वास है कि भारतीय तीरंदाज़ी टीम आने वाले समय में सभी प्रतियोगिताओं और टूर्नामेन्ट्स में देश का नाम रौशन करेगी।’’ 

एनटीपीसी लिमिटेड, भारत में तीरंदाज़ी के लिए आधिकारिक सहायक संगठन है, जो भारतीय तीरंदाज़ी संघ (आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया- एएआई) के साथ साझेदारी में देश में तीरंदाज़ी का बढ़ावा देता रहा है। 

वार्ता

Created On :   17 Aug 2021 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story