किसानों की मांग: किसान आंदोलन में एक और किसान की मौत, कुछ दिन पहले ही की थी बेटे की शादी, गांव में पसरा मातम

किसान आंदोलन में एक और किसान की मौत, कुछ दिन पहले ही की थी बेटे की शादी, गांव में पसरा मातम
  • खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत
  • किसान दर्शन सिंह के पास आठ एकड़ जमीन
  • कुछ दिन पहले की थी बेटे का शादी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एमएसपी को लेकर कानून बनाने की मांग कर रहे किसान संगठनों के प्रदर्शन में एक और किसान की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक किसान की मौत खनौरी बॉर्डर पर आंसू गैस के चपेट में आने से बताई जा रही है। मृतक किसान की उम्र 62 साल व नाम दर्शन सिंह बताया जा रहा है। किसान बठिंडा के गांव अमरगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मृतक किसान दर्शन सिंह ने अपने बेटे की शादी की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक किसान दर्शन सिंह के पास आठ एकड़ जमीन थी। उन पर पांच लाख रुपये से अधिक कर्ज का बोझ था। किसान दर्शन सिंह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। करीब आठ वर्ष पहले किसान ने बेटी की शादी कर दी थी और इकलौते बेटे की शादी कुछ दिन पहले ही की की थी। बेटे की शादी करने के बाद किसान विरोध प्रदर्शन में होने के लिए खनौरी बॉर्डर आ गए थे।

खनौरी बॉर्डर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच वार प्रतिवार चला। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फेंके गए गोले के धुएं की चपेट में आने से दर्शन सिंह की तबीयत बिगड़ गई और कुछ समय बाद मौत हो गई। किसान की मौत होने पर गांव में मातम छा गया। किसान हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक किसान के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। जहां पर उनका पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Created On :   23 Feb 2024 12:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story