Jharkhand News: कांग्रेस MLA पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR, भाजपा ने राहुल-प्रियंका की चुप्पी पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क,रांची। झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 साल की आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व को घेरते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। वहीं, झारखंड की सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है। मामले पर एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अनुसंधान के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे रेप के आरोपों पर कहा, "मामले को भटकाने के लिए तरह-तरह के प्रयास चल रहे हैं, अखबार में आज मैंने पढ़ा कि कांग्रेस के लोगों ने, सरकार के लोगों ने बच्ची के दादा को खड़ा करके उस मुखबीर जिसने बच्ची को इतनी हिम्मत दी, उन लोगों के ऊपर ही उल्टा उन्होंने केस करवाया। आप समझ सकते हैं झारखंड की महिलाएं, झारखंड के बच्चे और आदिवासी बच्चियां कैसे सुरक्षित रहेंगी? मरांडी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा में भाग लिया।
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इस केस को जनजातीय गौरव दिवस के संदर्भ में उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एक आदिवासी बच्ची के साथ ऐसे गंभीर आरोप सामने आना शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने बच्ची को शिक्षा और बेहतर जिंदगी का झांसा देकर अपने घर में काम करवाया, उसके साथ मारपीट की और बाद में यौन शोषण किया।
यह भी पढ़े -झारखंड हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने कहा, व्यापक अनियमितताएं उजागर होने के बाद रद्द की गई हैं जेपीएससी की परीक्षाएं
बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस के महिला अधिकारों से जुड़े नारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी इस मामले पर चुप क्यों हैं? वहीं, JMM नेता मनोज पांडे ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। शिकायत दर्ज हुई है और निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने कहा कि यदि विधायक दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। सरकार न किसी को बचाती है और न किसी को फंसाती है।
Created On :  

