हिमाचल प्रदेश समाचार: तपोवन में 6 दिन का सियासी संग्राम! 12 बिल, 413 सवाल और 22 नोटिस से घिरेगी सुक्खू सरकार

तपोवन में 6 दिन का सियासी संग्राम! 12 बिल, 413 सवाल और 22 नोटिस से घिरेगी सुक्खू सरकार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होगा। सत्र में 12 विधेयक पेश होने की संभावना है, जबकि विधायकों ने 413 सवाल तय किए हैं। रोजगार, महिलाओं की गारंटी और विकास के मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होगा, इसे लेकर तमाम तैयारियां शुरु कर दी है। सत्र से पहले पक्ष-विपक्ष के बीच एक दूसरे पर हमले हो रहे है। आपको बता दें 6 दिवसीय सत्र 16 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। सत्र में करीब 12 नए विधेयक (Bills) पेश होने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायकों की ओर से कुल 413 सवाल तय किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक सवाल लोक निर्माण विभाग (PWD) से जुड़े हैं। विपक्ष की तरफ से सरकार को घेरने के लिए 22 नोटिस दिए गए हैं।

राज्य सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रदेश विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र पर कहा हिमाचल प्रदेश की विधानसभा या सरकार की एक बड़ी उपलब्धि यह है कि जो भी मुद्दे रहे हों लेकिन हमारा विधानसभा सत्र चाहे बजट सत्र हो, मॉनसून सत्र हो या शीतकालीन सत्र हो इसमें पूरा समय दिया जाता है। उन्होंने ये भी कहा हमारी कांग्रेस की सरकार और हमारे मुख्यमंत्री अगर सत्र को सही समय पर लाते हैं, उसमें ज़्यादा समय देते हैं, तो इसका मतलब है कि वो जनता के दरबार में जाने के लिए तैयार हैं, विपक्ष के जो भी हमले हैं उसको झेलने के लिए तैयार हैं क्योंकि हमने इन 4 सालों में पारदर्शी तरीके से सरकार को चलाया है और विकास को आगे बढ़ाया है, इस विधानसभा सत्र में लगभग 12 बिल आने वाले हैं जो आने वाले समय में हिमाचल के लिए काफी लाभदायक होंगे, विपक्ष मुद्दों से भागते हैं, वो सरकार का पक्ष सुनना ही नहीं चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर पलटवार करते हुए विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र पर कहा अगर हम पिछले 4 वर्ष का आकलन करें तो हिमाचल प्रदेश में चारों तरफ तबाही हुई है, बर्बादी हुई है, बहुत सारे मुद्दे हैं जिनको हम विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाने वाले हैं, तमाम मुद्दों को लेकर बात करेंगे। नौजवान रोजगार का इंतजार कर रहे हैं, उसका क्या हुआ? महिलाएं गारंटी का इंतजार कर रही हैं, सभी चीजों का हम सरकार से जवाब मांगेंगे।

Created On :  

Tags

Next Story