बिहार विधानसभा चुनाव: 'कांग्रेस ने दलित समाज के साथ सबसे अधिक अन्याय किया, अब राजनीतिक लाभ के लिए ..', दिलीप जायसवाल का तीखा हमला

कांग्रेस ने दलित समाज के साथ सबसे अधिक अन्याय किया, अब राजनीतिक लाभ के लिए .., दिलीप जायसवाल का तीखा हमला
  • बिहार में इस साल होने हैं विधानसभा चुनाव
  • बीजेपी प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • बताया दलित विरोधी

डिजिटल डेस्क, पटना। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविदास जयंती के अवसर पर विशेष बैठक आयोजित की। यह बैठक पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मंत्री जनक राम की अगुवाई में रविदास समाज के प्रमुख नेताओं के साथ संवाद किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि रविदास समाज के नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग पार्टी के साथ कैसे मजबूत तरीके से जुड़ें और उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाए, इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम कर रही है।

कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

बैठक के दौरान दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'आज कांग्रेस को संविधान की याद आ रही है, लेकिन शायद वह भूल गई है कि उसी कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।' उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समाज के साथ सबसे अधिक अन्याय कांग्रेस ने ही किया है और अब वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक मूल्यों की बात कर रही है।

भाजपा की इस पहल को आगामी चुनावों से पहले दलित समुदाय को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने संकेत दिया है कि रविदास समाज को संगठन में बड़ी भूमिका देने की योजना बनाई जा रही है। इससे एक दिन पहले यानी 31 मई को बिहार भाजपा अध्यक्ष ने अपनी नई टीम की घोषणा की थी, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां की गई। इनमें कई नए-पुराने चेहरे शामिल किए गए थे।

भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा घोषित नई टीम में पांच महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष और 14 मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम में जिन पांच लोगों को महामंत्री का दायित्व सौंपा है, उनमें राधा मोहन शर्मा, लाजवंती झा और राकेश कुमार के अलावा शिवेश राम और राजेश वर्मा शामिल हैं।

Created On :   2 Jun 2025 1:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story