Deputy CM Samrat Choudhary: बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मिली जान से मारने की धमकी, ये जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मिली जान से मारने की धमकी, ये जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
  • बिहार कानून व्यवस्था पर एक बार फिर उठे सवाल
  • डिप्टी सीएम को 24 घंटे के भीतर मारने की प्लानिंग
  • पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में लगातार जान से मारने की धमकी मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को मारने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमें अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अज्ञात आरोपी ने धमकी में कहा कि डिप्टी सीएम को 24 घंटें के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि चौधरी के एक समर्थक पर मोबाइल फोन पर धमकते हुए मैसेज भेजा था।

पुलिस अधिकारी ने कही ये बात

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस घटना की पुलिस को जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया था। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई हैं, लेकिन इस केस में एसपी दीक्षा ने संदेश के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही तकनीकी सबूतों को जुटाने में जुड़ कई हैं।

एसपी ने कहा, "हमने तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा।" बता दें कि सम्राट चौधरी भाजपा कोटे से बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय नेता हैं।

इन बड़े नेताओं को मिल चुकी जान से मारने की धमकी

गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब राज्य के किसी बड़े नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं, राज्यसभा सांसद उपेद्र कुशवाह को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। पटना पारस अस्पताल में कुख्यात आरोपी चंदन मिश्रा की हत्या हुई थी, इसके बाद निर्दलिय सांसद पप्पू यादव को भी मारने की धमकी दी गई थी।

Created On :   28 July 2025 12:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story